लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
एक देश है अल्बानिया। इसी देश में मदर टेरेसा का जन्म हुआ था। कई दशकों के कम्युनिस्ट शासन के दौरान ये मुल्क बाकी दुनिया से पूरी तरह से अलग-थलग रहा। इसके वामपंथी तानाशाह एनवर होक्सहा को दुश्मनों का ऐसा खौफ हुआ कि उसने पूरे देश में बंकर बनवा डाले। अल्बानिया के गाइड एल्टन कॉशी मजाक में कहते हैं कि आज ये बंकर टूरिज्म के विस्तार का जरिया बन गए हैं।