उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में सेक्टर 34 के ग्राउंड से शुरू हुआ प्रदर्शन भाजपा कार्यालय कमलम की ओर बढ़ा। लेकिन पुलिस ने 34/33 के लाइट प्वाइंट पर बैरिकेड लगाकर प्रदर्शन को रोक दिया।