न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by:
अलका त्यागी Updated Thu, 05 Aug 2021 12:02 AM IST
राजधानी Dehradun में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश ने उमस से राहत दी। लेकिन एक घंटे की बारिश ने ही नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोली दी। झमामझ बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। शहर के मुख्य चौराहे पानी से लबालब दिखे। वहीं, मुख्य बाजारों की दुकानों में भी पानी भर गया। उधर,, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं।