उन्नाव और कठुआ में हुए रेप के विरोध में गुरुवार की आधी रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर कैंडिल मार्च निकाला। राहुल गांधी के इस कैंडिल मार्च की शाम तक कोई खबर नहीं थी फिर एका एक राहुल गांधी ने अपने कैंडिल मार्च के बारे में ट्वीट किया और फिर आधी रात को इंडिया गेट पहुंच गए। कैंडिल मार्च में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ ही प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने भी शिरकत की।