सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका पर शंघाई सहयोग संगठन की ओर से एक वेबिनार आयोजित किया गया जिसमें कि भारत ने सशस्त्र बल में महिलाओं को शामिल करने का समर्थन किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसमें हिस्सा लिया। राजनाथ सिंह ने बताया कि 2022 से महिलाओं को राष्ट्रीय रक्षा अकेडमी (एनडीए) जैसे संस्थानों में भी शामिल किया जाएगा। इस दौरान राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में इंदिरा गांधी का नेतृत्व सराहनीय रहा। सहस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका पर आधारित ये अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार गुरुवार को आयोजित हुआ।
13 October 2021
13 October 2021
13 October 2021
12 October 2021
11 October 2021