लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
प्रदेश में शराब की अवैध रूप से बिक्री को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने काफी नाराजगी जताई है। पुलिस मुख्यालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शराब बिक्री के लिए समय निर्धारित किया हुआ है। रात्रि 8:00 बजे बाद शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद भी शराब बिक्री की घटनाएं सामने आती रही है। गहलोत ने कहा कि हर हाल में रात्रि 8:00 बजे तक शराब की दुकानें बंद हो जानी चाहिए। एसएचओ और डिप्टी एसपी के साथ एसपी को भी जिम्मेदार माना जाएगा।