वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Apr 2021 09:49 PM IST
Solan Municipal Corporation में Mayor और Deputy Mayor पद पर कब्जा करने का BJP का आखिरी दांव भी फेल हो गया। BJP ने अपने सात पार्षद होने के बावजूद Mayor पद के लिए एकमात्र जीते निर्दलीय पार्षद मनीष सोपाल को अपना उम्मीदवार बना दिया, लेकिन Congress पार्षद पूनम ग्रोवर ने नौ वोट हासिल कर मेयर पद पर कब्जा कर लिया। 17 पार्षदों वाले सोलन नगर निगम में Congress के नौ, BJP के सात और एक निर्दलीय पार्षद की जीत हुई थी। उप महापौर के पद पर भी यहां कांग्रेस के ही पार्षद राजीव कौड़ा को चुना गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि Poonam Grover पहले ढाई वर्ष और उसके बाद Sardar Singh Thakur अगले ढाई वर्ष तक महापौर होंगे। पहली बार Solan Municipal Corporation बना है।