लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
नवरात्रि के पावन अवसर पर आपको दर्शन करवाते हैं देवभूमि हिमाचल प्रदेश के दो देवी धाम के। एक हैं मां ब्रजेश्वरी और दूसरा धाम है मां नैना देवी का। जिला कांगड़ा में मां ब्रजेश्वरी का शक्तिपीठ स्थित है। मान्यता है कि देवी सती का दाहिना वक्ष कांगड़ा में यहीं गिरा था। नैना देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में है। इस स्थान पर देवी सती के नेत्र गिरे थे।