कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली 90 साल की ganga devi के नाती की बीमारी में मौत हो चुकी है। जबकि ganga devi को ऐसा लगता है कि उसके नाती का कुछ लोगों ने Apaharan कर लिया है। जो उसे उसके पास नहीं आने दे रहे। अपनी इसी मानसिक स्थिति के चलते कई बार थाने पहुंच जाती हैं। कभी एसीपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाती है तो कभी आला अधिकारियों से गुहार लगाने के लिए मुख्यालय चली आती हैं। पुलिस अधिकारियों को उनके साथ संवेदना तो है लेकिन वह उनकी कोई मदद नहीं कर सकते। जन सुनवाई कर रहे एसीपी ने ganga devi की फरियाद सुनने के बाद बैठाकर पानी पिलाया। जिसके बाद हालात समझ कर नाती को बरामद करने का आश्वासन देकर सरकारी वाहन से उनको घर भेजा।
9 April 2021
8 April 2021
8 April 2021
8 April 2021
8 April 2021
7 April 2021
6 April 2021