कानपुर देहात के मंगलपुर थाना परिसर में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे का हाथ थाम कर जीवन भर साथ देने का संकल्प लिया। शादी में पुलिस व क्षेत्रीय लोग साक्षी बने। मंगलपुर के एक गांव में एक युवक व युवती के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध थे।
दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। युवती की ओर से शादी की बात करने पर लड़का पक्ष टाल रहा था। मामले में प्रेमिका ने लड़के पक्ष पर शादी का झांसा देकर जबरन संबंध बनाने व शादी से मुकरने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद लड़के पक्ष ने शादी की सहमति जताई।