अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Sep 2021 05:46 PM IST
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर बुधवार की दोपहर गंगा पार स्नान कर लौटने के दौरान नाव पलट गई थी। झारखंड के रांची और जमशेदपुर से परिवार मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंच थे। नाव में 14 लोग सवार थे। नाविक समेत आठ लोग बचा लिए गए, लेकिन परिवार के छह लोग लापता हो गए थे। जिनमें से दो का शव आज मिल गया।