ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:26 AM IST
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों की जानकारी मिलती है। आप सभी जानते हैं कि 12 राशियों से जुड़े जातकों का स्वभाव सभी से अलग होता है। इसके पीछे का कारण है 12 राशियों के स्वामी ग्रह। 12 राशियों के स्वामी ग्रह अलग अलग होते हैं। इन्हीं 12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां भी हैं जो अपनी गलती जानने के बाद भी उसे मानने को तैयार नहीं होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता कि कोई उन्हें गलत ठहराए। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां-
मेष राशि
मेष राशि के जातक वैसे तो काफी बुद्धिमान व्यक्तित्व वाले होते हैं और इन्हें अपनी बुद्धिमत्ता पर घमंड होता है। मेष राशि के जातकों को सदियाव यही लगता है जो वो कर रहे हैं वही सही है। अपने मामलों में दूसरों की दखलंदाज़ी पसंद नहीं है। मेष राशि के जातक काभी भी अपनी गलती स्वीकार नहीं करते और हमेशा अपने को सही साबित करने का प्रयास करते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते है। सिंह राशि के जातक अपनी राशि के अनुरूप ही अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। इनहएओन किसी भी प्रकार की रोकटोक पसंद नहीं आती। मेष राशि के जातकों को यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता कि कोई उनकी गलती उन्हें बताए। यदि कोई उनकी बात काटता है तो वह गुस्से से आगबबूला हो जाते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का जीवन काफी संघर्षमयी रहता है। कुंभ राशि के जातक अपनी मेहनत के कारण काफी कुछ हासिल करते हैं इसलिए उन्हें ऐसा लगता है कि वे कुछ भी गलत नहीं कर सकते। इसके पीछे का कारण यह हो सकता है कि उन्होंने काफी अनुभव के साथ चीजें प्राप्त कि है। यदि कहीं पर वे गलत होते हैं और उनकी किसी भी बात का कोई विरोध करता है तो उन्हें यह बात बर्दाश्त नहीं होती और वे लड़ने तक तैयार हो जाते हैं। हालांकि गुस्सा शांत होने के बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास तो होता है लेकिन यह वह सबके सामने जाहिर नहीं करते।
विस्तार