ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:27 AM IST
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन, दशा, महादशा और युति का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह एक अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। इसके अलावा कई बार एक से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में आकर युति भी बनाते हैं। जिसका प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ता है। जब कई ग्रह कुछ समय के लिए एक ही राशि में गोचर करते हैं तो उसे ग्रहों की युति कहा जाता है। फरवरी के महीने में भी ग्रहों की युति बनने वाली ही है, शनि ग्रह की राशि मकर में पंचग्रही योग का संयोग है। मकर राशि में ग्रहों के युति से कुछ राशि के जातकों पर विशेष लाभ होने की संभावना बनती हुई दिखाई पड़ रही है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं यें राशियां...
फरवरी में पंचग्रही योग का संयोग
साल 2022 के दूसरे महीने यानी फरवरी के महीने में ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण योग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष गणना के मुताबिक महीने के शुरुआती दिनों में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि ग्रह का युति का संयोग बन रहा है। फिर इसके बाद 13 फरवरी को सूर्यदे मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में आ आएंगे क्योंकि सूर्य किसी एक राशि में लगभग 1 महीने के लिए रहते हैं। इसके बाद 26 फरवरी को मंगल उच्च राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यानी इस दौरान मकर राशि में शनि, मंगल और बुध ग्रह की युति बनेगी। फिर महीने के आखिरी दिन में चंद्रमा दोबारा से मकर राशि में और शुक्र ग्रह भी मकर राशि में आ जाएंगे और जिसके चलते पंचग्रही को योग का संयोग बनेगा।
पंचग्रही योग का प्रभाव
फरवरी के महीने में कई ग्रहों का एक राशि में योग बनने से सभी राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा,लेकिन पंचग्रही योग का असर तीन राशियों पर विशेष रूप से पड़ने जा रहा है। जिन तीन राशियों पर यह प्रभाव पड़ेगा वह बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। ये तीन राशियां होंगी- मेष, वृषभ और मीन। पंचग्रही योग के निर्माण से चलते इन तीन राशि के जातकों का काफी सफलताएं प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी और करियर में ऊचांईयां प्राप्त हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। मान-सम्मान में इजाफा से मन प्रसन्न रहेगा। नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति में अच्छा खासा हिस्सेदारी मिलने से आपको बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। निवेश में लाभ की संभावना और विदेश की यात्रा भी संभव है।
विस्तार