हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में फरीदाबाद ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। फरीदाबाद में 21825 में से सबसे अधिक 6570 पर परीक्षार्थी फेल हुए हैं। वहीं सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले हिसार के परीक्षार्थी रहे तो सबसे ज्यादा फेल होने के मामले में हिसार दूसरे स्थान पर रहा। यहां 6109 परीक्षार्थी फेल हुए और 2580 की कंपार्टमेंट आई।
भिवानी से 6046 परीक्षार्थी फेल हुए और जिला फेल परीक्षार्थियों के मामले में तीसरे स्थान पर रहा। इसके बाद करनाल में 5259, सोनीपत में 5198 परीक्षार्थी फेल हुए। सबसे कम पंचकूला में 1230 परीक्षार्थी फेल हुए। वहीं चरखी दादरी में 1932 परीक्षार्थी फेल हुए हैं।
कंपार्टमेंट मामलों में सोनीपत रहा अव्वल
सबसे ज्यादा कंपार्टमेंट के मामलों में सोनीपत अव्वल रहा। यहां 2782 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई। हिसार में 2580, फरीदाबाद में 2230 परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट रही। सबसे कम पंचकूला में महज 429 परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट आई। कुरुक्षेत्र में 941 और अंबाला में 972 परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट रही।
रेवाड़ी बना सिरमौर, 70.97 फीसदी हुए पास
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित सेकेंडरी (10वीं) परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी टॉप पर रहा। यहां के सबसे ज्यादा 70.97 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए जबकि जींद, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, गुरुग्राम ने भी टॉप फाइव में जगह बनाई। रेवाड़ी के 11107 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 7883 पास हुए।
880 के कंपार्टमेंट आई और 2344 फेल हुए। हिसार जिले से सबसे ज्यादा 17844 परीक्षार्थी पास हुए मगर यहां परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या भी सबसे अधिक 26533 रही। यहां 2580 परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट आई और 6109 परीक्षार्थी फेल हुए। दूसरे नंबर पर जींद जिला रहा जहां सबसे अधिक 14985 परीक्षार्थी पास हुए। यहां 21391 परीक्षार्थी थे। वहीं मेवात एक बार फिर सबसे फिसड्डी रहा। वहीं रोहतक, अंबाला, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र फिसड्डी जिलों में शामिल रहे। हालांकि इस बार सबसे फिसड्डी रहे मेवात जिले में भी 56.18 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।
किस जिले में कितने हुए पास
- जिला पास फीसद पास परीक्षार्थी कुल परीक्षार्थी
- रेवाड़ी 70.97 7883 11107
- जींद 70.05 14985 21391
- महेंद्रगढ़ 69.81 7988 11442
- फतेहाबाद 69.77 8823 12646
- गुरुग्राम 68.22 9680 14190
- यमुनानगर 67.96 10411 15320
- कैथल 67.54 11485 17005
- हिसार 67.25 17844 26533
- चरखी दादरी 66.35 5778 8708
- पलवल 65.27 11897 18227
- पंचकूला 65.16 3103 4762
- सिरसा 64.51 10211 15829
- झज्जर 64.26 7792 12126
- पानीपत 64.12 11002 17159
- सोनीपत 63.11 13653 21633
- करनाल 62.46 11475 18373
- भिवानी 61.13 12407 20296
- कुरुक्षेत्र 59.70 7227 12105
- फरीदाबाद 59.68 13025 21825
- अंबाला 58.90 7177 12185
- रोहतक 58.58 7933 13542
- मेवात 56.18 6341 11287