न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:19 PM IST
सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने आज 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के ऋषित अग्रवाल ने 498 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। ऋषित का कहना है कि वे इंजीनियर बनना चाहते हैं। वे रोजाना स्कूल से आने के बाद चार से पांच घंटे पढ़ाइ किया करते थे। सोशल मीडिया से भी दूर रहते थे। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
वहीं, दूसरे स्थान पर चार छात्र-छात्राओं, देहरादून की आस्था कंडवाल, नैनीताल की रितिका पैलीवाल और आर्यन भट्ट, ऊधमसिंह नगर के हर्षी सिंह ने बाजी मारी। तीसरे स्थान पर छह छात्र-छात्राओं, हरिद्वार के हर्षवर्धन गुप्ता, नैनीताल के काव्या उपाध्याय और ऊधमसिंह नगर जिले के शिवांग सक्सेना, प्रिया सिंह, आरुषि बत्रा, प्रतिष्ठा पांडे ने संयुक्त रूप से टॉप किया।
यहां पढ़ें टॉप 10 छात्र-छात्राओं की लिस्ट:
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2020/07/15/top-10uk_5f0eeb8b19118.pdf
आज जारी हुए 10वीं का परीक्षा परिणाम में देहरादून रीजन का परिणाम 89.72 प्रतिशत रहा। देहरादून रीजन के 80167 छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है। सोमवार को सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था।
सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में दून रीजन से 80 हजार 168 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। दून रीजन में उत्तराखंड के 13 जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के आठ जनपदों के 1095 स्कूल शामिल हैं। जिनमें 984 निजी स्कूल और 111 केवी व जवाहर नवोदय विद्यालय आते हैं।