प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शनिवार को होंगे। पहली बार पूरे प्रदेश के 101 सरकारी महाविद्यालयों, 50 अशासकीय महाविद्यालयों और पांच विश्वविद्यालयों में एक ही दिन छात्रसंघ चुनाव होंगे। इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।
गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में छात्रसंघ चुनाव की तिथि आठ सितंबर जारी की गई थी। इसी हिसाब से सभी कॉलेजों ने अपनी-अपनी अधिसूचना जारी कर दी थी। पहले डीएवी कॉलेज देहरादून और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में ईवीएम से चुनाव कराए जाने की घोषणा हुई थी लेकिन समय की कमी की वजह से इस साल यह लागू नहीं हो पाई। लिहाजा, प्रदेशभर के कॉलेजों में बैलेट पेपर से ही चुनाव कराए जाएंगे।
डीएवी को छोड़कर बाकी सभी कॉलेजों में शनिवार को ही चुनाव नतीजे आ जाएंगे। डीएवी में मतगणना रविवार को होगी। पहली बार सरकार ने लिंगदोह समिति की सिफारिशों में संशोधन करते हुए चुनाव खर्च की सीमा में बदलाव किया है।
डीएवी जैसे 10 हजार से अधिक छात्रसंख्या वाले कॉलेजों में खर्च की सीमा 50 हजार रुपये कर दी गई है जबकि 10 हजार से कम छात्रसंख्या वाले कॉलेजों में खर्च सीमा 25 हजार रुपये है। पहले सभी कॉलेजों के लिए यह सीमा पांच हजार रुपये थी।
डीएवी : 26 प्रत्याशियों का भाग्य होगा मतपेटी में कैद
डीएवी पीजी कॉलेज में 26 प्रत्याशियों का भाग्य शनिवार को मतपेटियों में कैद हो जाएगा। यहां 6049 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. डीके त्यागी ने बताया कि चुनाव के लिए कॉलेज को दो जोन में बांटा गया है। छात्र जोन में नौ और छात्रा जोन में आठ बूथ मिलाकर कुल 17 बूथों पर मतदान होगा। कॉलेज में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद सभी मतपेटियां स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रख दी जाएंगी। रविवार को कॉलेज में मतगणना होगी।
किस पद पर कौन उम्मीदवार
अध्यक्ष : आदित्य बिष्ट, जितेंद्र सिंह बिष्ट और सागर जोशी।
उपाध्यक्ष : सचिन त्रिवेदी, हिमानी भंडारी।
सचिव : सचिन नैथानी, शूरवीर सिंह चौहान, शैलेंद्र परमार।
सहसचिव : आकाश रावत, आयुषी बडोनी, काजल गुप्ता, दीपिका गौड़, मुस्कान गोयल, विजय थापा, सोनी बिष्ट।
कोषाध्यक्ष : आयुषी सकलानी, अंकित रौतेला, प्रियंका नेगी, मयंक, मुस्कान सोनकर, विपिन पंत, शिवांगी सेठी, सौरभ कुमार।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि : अंजली चमोली, पंकज कुमार, रितिक मलिक।
डीबीएस : 47 प्रत्याशियों पर आज होगा फैसला
डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में 47 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। कॉलेज में 1524 मतदाता हैं, जिनके लिए छह पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. दिलीप शर्मा ने बताया कि सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद ढाई बजे से मतगणना शुरू होगी। कॉलेज में चुनाव के दौरान केवल परिचय पत्र दिखाकर ही एंट्री मिलेगी।
किस पद पर कौन उम्मीदवार
अध्यक्ष : मनबीर सिंह, सुधांशु जोशी।
उपाध्यक्ष : अनिल कुमार पूनिया, शिवानी, रजनी, साक्षी राठौर, सौरभ सिंह, श्रुति चौहान।
महासचिव : अंकित सिंह, मनोज राम, शिवम जोशी।
सहसचिव : अमित सिंह चौहान, आंचल नेगी, अंकित कोहली, गोविंद बल्लभ भट्ट, हेमंत सिंह, जगदीश रावत, मोहित उनियाल, प्रेम चंद्र, राहुल कैंतुरा, राहुल नेगी, रुचिका चौहान, सौरभ उप्रेती, शिवानी, शुभम कुमार, श्रीनिवास, विशाल, विवेक गुरुरानी।
कोषाध्यक्ष : अजय नेगी, अंकित सुंद्रियाल, अंकिता कोठारी, प्रांजल काला, प्रेरणा, रेशमा परवीन, संजना गुसाईं।
विवि प्रतिनिधि : अमित मुनियाल, आशीष हलदर, करन सिंह, मनीषा भट्ट, रोहन जोशी, संजय उनियाल, सत्यम ममगाईं, श्रृष्टि चमोली, शुभम रावत, सिमरदीप सिंह, सुबोध राना, सूरज कुमार।
एमकेपी : 2157 मतदाता करेंगी 23 प्रत्याशियों का फैसला
एमकेपी पीजी कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव होगा। यहां 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2157 मतदाता करेंगी। कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. तुष्टि मैठाणी ने बताया कि कॉलेज में चुनाव के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। किसी भी बाहरी छात्रा को कॉलेज में एंट्री नहीं दी जाएगी। उधर, एनएसयूआई की ओर से की गई शिकायत के बावजूद सहसचिव पद पर उनकी प्रत्याशी का नामांकन स्वीकार नहीं किया गया। बीए प्रथम वर्ष में सर्वाधिक 814 छात्राएं मताधिकार का प्रयोग करेंगी।
किस पद पर कौन प्रत्याशी
अध्यक्ष : चीनू चौहान(एबीवीपी), निवेदिता राज (एनएसयूआई), मानसी आर्य(अखंड भारतीय छात्र संगठन), चेतना नेगी(निर्दलीय), सोनिया गौतम(निर्दलीय)
उपाध्यक्ष : शिवानी थापा(एनएसयूआई), निधि झिल्डियाल(निर्दलीय), हेमा मुंडेपी(अखंड भारतीय छात्र संगठन), मनीषा सहरावत(निर्दलीय)
महासचिव : जाह्नवी जुगरान(एनएसयूआई), शिल्पा(अखंड भारतीय छात्र संगठन), सोनाली रावत(निर्दलीय), पायल सिंह(निर्दलीय)
सहसचिव : शीतल थापा(अखंड भारतीय छात्र संगठन), सलोनी कुमार(निर्दलीय)
कोषाध्यक्ष : नाजिश अंसारी(एनएसयूआई), नेहा सोनी(अखंड भारतीय छात्र संगठन), मुस्कान रावत(निर्दलीय), तान्या गुसाई(निर्दलीय)
विवि प्रतिनिधि : अनीशा जोशी(अखंड भारतीय छात्र संगठन), अंकिता नौटियाल(एनएसयूआई), कल्पना नयाल (निर्दलीय), प्रीति सैनी(निर्दलीय)
एसजीआरआर : 16 प्रत्याशी, 1200 मतदाता
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को 1200 मतदाता करेंगे। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी मेजर प्रदीप सिंह ने बताया कि 700 छात्र और 500 छात्राएं मतदान में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू होगी। कॉलेज में चार बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए पहचान पत्र और रसीद लानी अनिवार्य होगी।
किस पद पर कौन प्रत्याशी
अध्यक्ष : गौरांगना क्षेत्री, गिरीश भट्ट, प्रविंद गुप्ता।
उपाध्यक्ष : मौ. आसिफ, वर्षा धीमान, सोनम।
महासचिव : शिवांग प्रताप राणा, अकमल अली।
सहसचिव : दीपा गडिया, दिव्या अरोड़ा।
कोषाध्यक्ष : शिवानी नेगी, आकिब रियाज, शानवर नाज, रजत कुमार।
विवि प्रतिनिधि : मृदुल भट्ट, दमनजीत सिंह भाटिया।