न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:20 AM IST
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का ट्विटर अकांउट 16 घंटे तक बंद रहा। इससे प्रदेश की सियासत भी गरमा गई। भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला।
यह सब केंद्र में बैठे भाजपा नेताओं के दबाव में किया जा रहा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने फेसबुक के माध्यम से खुद यह खबर दी और इसे अभिव्यक्ति की आजादी का हनन बताया। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब केंद्र में बैठे भाजपा नेताओं के दबाव में किया जा रहा है। गोदियाल ने कहा कि यह सब सियासी साजिश है। हालांकि 16 घंटे बाद उनका अकाउंट फिर से चालू कर दिया।
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ नेताओं के पर्सनल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया था। तब से यह ट्विटर विवाद चल रहा है।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को श्रीनगर में आयोजित जनसभा में कहा कि 2002 के धर्म युद्ध मे कार्यकर्ताओं का ये जोश कांग्रेस को विजय दिलाएगा। कहा कि देश जब-जब विपरीत परिस्थितियों में रहा तब-तब कांग्रेस ने चुनौतियों का सामना किया है। आज से पहले भी मुफ्त में टीके लगे, लेकिन आज कोरोना के टीकों को लेकर बड़े-बड़े विज्ञापन छापे जा रहे हैं।
व्यापारियों, टैक्सी स्वामियों को राहत नहीं दे पाई सरकार
इस सरकार ने कर्मचारियों, व्यापारियों व युवाओं सहित सभी लोगों को निराश किया है। उत्तराखंड के कर्मचारियों का डीए बंद कर दिया है। सरकार व्यापारियों, टैक्सी स्वामियों को राहत नहीं दे पाई। डबल इंजन की सरकार ने लोगों को ठगा है।
इस देश आँर राज्य में जुमले बनाकर भाजपा ने सत्ता कब्जाई है। इसलिए जिनकी आशा-निराशा में बदल गई है, उनकी आशाओ को हम नया संकल्प देंगे। कांग्रेस का अगला कार्यकाल रोजगार के लिए समर्पित होगा। कहा कि यह संकल्प हमने लिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कई युवा एवं महिलाएं कांग्रेस में शामिल भी हुए।
विस्तार