उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा की ओवरऑल मेरिट लिस्ट में जीजीआईसी अजबपुर कलां की सुजाता रमोला ने 19वीं रैंक और 74वां स्थान हासिल किया है। सुजाता की मां ने लोगों के घरों में काम कर उसे पढ़ाया। सुजाता की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले के लोग बहुत खुश हैं।
मूलत: टिहरी गढ़वाल निवासी सुजाता रमोला का परिवार कुंजापुरी विहार में रहता है। कुछ वर्ष पूर्व उनके पिता राजेश चंद्र रमोला का निधन हो गया था। उसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मां शैला देवी पर आ गई। शैला लोगों के घरों में काम कर अपनी दोनों बेटियों की पालती हैं। सुजाता के अलावा उनके पास एक और छोटी बेटी है, जो दूसरी में पढ़ती है।
दसवीं में 88 फ़ीसदी अंक हासिल करने के बाद वह मेरिट में जगह बनाने से चूक गई थी। तभी उसने ठान लिया था कि वह इंटर की मेरिट में जगह जरूर बनाएगी। इसके लिए उसने लगातार मेहनत की। उन्होंने बताया कि उनके पढ़ने का कोई समय नहीं था। लेकिन जब भी समय मिलता फोकस होकर पढ़ाई करती।
सुजाता की मार्कशीट :
हिंदी-95, मैथ्स-92, फिजिक्स-96, इंग्लिश-81, केमिस्ट्री-95
घर की जिम्मेदारी भी संभाली
सुजाता की शिक्षिकाओं ने बताया कि वह शनिवार को स्कूल नहीं आती थी। बाद में पता चला कि उसकी छोटी बहन है, उसका शनिवार को स्कूल बंद रहता है। बहन की देखभाल के लिए सुजाता भी शनिवार को घर पर ही रहना पड़ता था। सोमवार को स्कूल पहुंचते ही उसे सबसे पहले शनिवार के छूटे काम की चिंता रहती थी।
मुफलिसी को मात देकर प्रिया पंवार ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। प्रिया के इस जज्बे से परिवार बेहद खुश है। मूलत: टिहरी निवासी प्रिया का परिवार अजबपुर कलां के अशोक विहार में निवास करता है।
उनके पिता सुरेंद्र सिंह पंवार उपनल के जरिये सचिवालय में ड्राइवर का काम करते हैं, मां रीना पंवार गृहणी हैं। शारदा देवी इंटर कॉलेज अजबपुर की छात्रा प्रिया ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वह मेरिट में जगह बनाएंगी। उन्होंने 10वीं की मेरिट लिस्ट में प्रदेशभर में 14वीं रैंक हासिल की है।
विस्तार