दिल्ली के राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह ट्रैक सर्किट खराब होने से दिन भर मेट्रो यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर 10-15 मिनट में ट्रेन आई।
प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ के चलते लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। ट्रैक सर्किट में आई खराबी को देर रात तक ठीक नहीं किया जा सका। इसके चलते यात्रियों को शनिवार सुबह भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
डीएमआरसी सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजकर दो मिनट पर वैशाली-द्वारका अप लाइन के राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक सर्किट में खराबी आ गई, जिसके चलते ट्रेन को सिर्फ 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलाया गया।
इस दौरान सभी मेट्रो स्टेशन पर कई ट्रेन खड़ी हो गई। इस दौरान हर स्टेशन से करीब 10-15 मिनट बाद मेट्रो का संचालन हो सका। सुबह और शाम को पीक ऑवर के दौरान आमतौर पर दो मिनट में चलने वाली ट्रेन 15 मिनट में मिलीं।
जिसके चलते मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान लोगों ने डीएमआसी अधिकारियों को जमकर कोसा। वैशाली और कौशांबी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दिनभर भीड़ रही।
देरी के चलते ऑटो से किया सफर, शनिवार को भी परेशानी: मेट्रो आने में देरी के चलते बड़ी संख्या में यात्रियों ने ऑटो और बसों से सफर किया। इस दौरान ऑटो चालक भी मनमाना किराया वसूलते दिखे।
बड़ी संख्या में लोग मेट्रो स्टेशन से मायूस लौटे। देर रात तक यह पता नहीं चला कि सर्किट में खराबी किस जगह आई है। जिसके चलते संचालन देर रात तक धीमा रहा। उधर, शनिवार को भी यात्रियों को इसी समस्या से जूझना पड़ेगा।
यात्रियों ने कोसा
एक घंटे स्टेशन पर इंतजार के बाद भी मेट्रो में जगह नहीं मिली। जिसके चलते अब ऑटो से ही ऑफिस जाऊंगा। ऑटो वाले भी मनमाना किराया मांग रहे हैं। - अभिनव शर्मा, इंजीनियर, वैशाली
प्लेटफॉर्म पर इतनी भीड़ है कि अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। 10 बजे नोएडा सिटी सेंटर स्थित ऑफिस पहुंचना था, मगर साढ़े नौ बजे यहीं हूं। अब ऑटो से जाना पड़ेगा। जिसमें देरी जरूर होगी। - प्रवीन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, वसुंधरा
दिल्ली के राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह ट्रैक सर्किट खराब होने से दिन भर मेट्रो यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर 10-15 मिनट में ट्रेन आई।
प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ के चलते लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। ट्रैक सर्किट में आई खराबी को देर रात तक ठीक नहीं किया जा सका। इसके चलते यात्रियों को शनिवार सुबह भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
डीएमआरसी सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजकर दो मिनट पर वैशाली-द्वारका अप लाइन के राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक सर्किट में खराबी आ गई, जिसके चलते ट्रेन को सिर्फ 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलाया गया।
इस दौरान सभी मेट्रो स्टेशन पर कई ट्रेन खड़ी हो गई। इस दौरान हर स्टेशन से करीब 10-15 मिनट बाद मेट्रो का संचालन हो सका। सुबह और शाम को पीक ऑवर के दौरान आमतौर पर दो मिनट में चलने वाली ट्रेन 15 मिनट में मिलीं।
जिसके चलते मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान लोगों ने डीएमआसी अधिकारियों को जमकर कोसा। वैशाली और कौशांबी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दिनभर भीड़ रही।
देरी के चलते ऑटो से किया सफर, शनिवार को भी परेशानी: मेट्रो आने में देरी के चलते बड़ी संख्या में यात्रियों ने ऑटो और बसों से सफर किया। इस दौरान ऑटो चालक भी मनमाना किराया वसूलते दिखे।
बड़ी संख्या में लोग मेट्रो स्टेशन से मायूस लौटे। देर रात तक यह पता नहीं चला कि सर्किट में खराबी किस जगह आई है। जिसके चलते संचालन देर रात तक धीमा रहा। उधर, शनिवार को भी यात्रियों को इसी समस्या से जूझना पड़ेगा।
यात्रियों ने कोसा
एक घंटे स्टेशन पर इंतजार के बाद भी मेट्रो में जगह नहीं मिली। जिसके चलते अब ऑटो से ही ऑफिस जाऊंगा। ऑटो वाले भी मनमाना किराया मांग रहे हैं।
- अभिनव शर्मा, इंजीनियर, वैशाली
प्लेटफॉर्म पर इतनी भीड़ है कि अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। 10 बजे नोएडा सिटी सेंटर स्थित ऑफिस पहुंचना था, मगर साढ़े नौ बजे यहीं हूं। अब ऑटो से जाना पड़ेगा। जिसमें देरी जरूर होगी।
- प्रवीन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, वसुंधरा