रामलीला मैदान में सोमवार को 35 बिरादरी के लोगों की महापंचायत हुई। इसमें मौजूद लोगों को जाट बिरादरी का राजनीतिक एवं आर्थिक बहिष्कार करने की शपथ दिलवाई।
साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, उनके राजनीतिक सलाहकार रहे प्रो. वीरेंद्र सिंह, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की पूरे मामले में भूमिका की सीबीआई जांच करवाने की मांग की गई। जाट आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना देने का प्रस्ताव भी रखा गया।
महापंचायत में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई गुंडागर्दी, लूटपाट, आगजनी एवं महिलाओं से अभद्र व्यवहार की निंदा की गई। यहां के 35 बिरादरी के लोगों में राज्य सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है।
पूर्व कानूनगो तेजभान चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई महापंचायत में पहुंचे लोग हरियाणा को जलाने के लिए आंदोलनकारियों पर बरसे। वक्ताओं ने नेताओं के खिलाफ भी भड़ास निकाली।
महापंचायत में मांग की कि जिनका नुकसान हुआ है उनको सरकार एक-एक करोड़ रुपये तथा सरकारी नौकरी दे। लूटपाट व उपद्रव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। आरक्षण आंदोलन चला रहे जाट नेताओं के खिलाफ साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया जाए।