{"_id":"614af98b8ebc3ea6b4137454","slug":"antra-singh-priyanka-chumma-deb-aitwar-ke-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी गाना: वायरल हो रहा है अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना 'चुम्मा देव एतवार के', दर्शक कर रहे हैं पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी गाना: वायरल हो रहा है अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना 'चुम्मा देव एतवार के', दर्शक कर रहे हैं पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 22 Sep 2021 03:08 PM IST
सार
अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी की जानी-मानी गायिका हैं। उनका नया गाना खूब वायरल हो रहा है। इस नये गाने के बोल हैं 'चुम्मा देब ऐतवार के'। सोशल मीडिया पर यह गाना सुर्खियों में बना हुआ है और इसे यूट्यूब पर अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
अंतरा सिंह प्रियंका
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी की जानी-मानी गायिका हैं। उनका नया गाना खूब वायरल हो रहा है। इस नये गाने के बोल हैं 'चुम्मा देब ऐतवार के'। सोशल मीडिया पर यह गाना सुर्खियों में बना हुआ है और इसे यूट्यूब पर अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि यह गाना यूट्यूब पर कल यानी कि 21 सितंबर को रिलीज हुआ था।
भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के गाने अक्सर रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। उनका नया गाना भी भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह गाने हिंदी गाने 'कहो ना प्यार है' की धुन से मिलता-जुलता है। इस गाने के रिलीज होने के 5 घंटे के भीतर ही इसे 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। इसके बाद अब यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
इस गाने में अंतरा सिंह की अदाओं को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में वो अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। उन्होंने इस गाने को बेहद खास ढंग से गाया है। इस भोजपुरी गाने को अर्जुन शर्मा ने लिखा है। चुम्मा देब ऐतवार के' गाने को रौशन सिंह ने म्यूजिक दिया है। इस भोजपुरी गाने को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। अगर आप भी भोजपुरी गानों के शौकीन हैं, तो अंतरा सिंह प्रियंका के इस नये गाने का लुत्फ उठा सकते हैं। आप इस गाने को यूट्यूब से देख सकते हैं।
इससे पहले 8 जुलाई को टीम फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अंतरा सिंह प्रियंका का एक और नया भोजपुरी गाना 'कट जाई शादी ए जान' रिलीज हुआ था। इस गाने को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इसे अंतरा सिंह प्रियंका और दीपक दुलरुआ ने गाया है। इस गाने को अग्नी आलोक ने लिखा है और अनुराग देहाती ने म्यूजिक दिया है। जबकि गाने को डायरेक्टर गोविंद प्रजापति ने किया है।
विस्तार

हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।