नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। अब नेहा कक्कड़ और पंजाबी एक्टर सिंगर जस्सी गिल का एक नया गाना 'निकले करंट रिलीज हो चुका है। इस गाने को सुख-ई म्यूजिकल डॉक्टर्स ने म्यूजिक दिया है। गाने के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं।
गाने को सुनने के बाद आप एक ही बात कहेंगे साल का सबसे बेहतरीन पार्टी सॉन्ग। इस गाने में नेहा और जस्सी के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है, और इसे खूब देखा जा रहा है। ये गाना youtube पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ ही घंटो में इस गाने को देखने वालों की संख्या 489,217 हो गई है।
नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में काला चश्मा और लड़की ब्यूटीफुल जैसे कई और सुपरहिट गाने गाए हैं। इसके अलावा नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। नेहा कक्कड़ एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही हैं। नेहा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिमांश के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। हिमांश फिल्म 'यारियां' से फेमस हुए थे। नेहा ने इस फिल्म का गाना 'ब्लू है पानी पानी' गाया था।
इसके अलावा नेहा इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' जज कर रही हैं। बता दें नेहा ने साल 2006 में पहली बार इंडियन आइडल के लिए ऑडिशन दिया था और सेलेक्ट हो गईं थी।
यहां सुने गाना