बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘83’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म में साल 1983 में हुए क्रिकेट के वर्ल्ड कप की शानदार कहानी दिखाई गई है, जिसमें रणवीर महान क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आ रहे हैं। तो वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। उन्होंने इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया है। रणवीर की इस फिल्म को फैंस मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं लेकिन सेलेब्स ने इस फिल्म और रणवीर की एक्टिंग पर बेशुमार प्यार लुटाया है। वहीं, अब फिल्म ‘83’ पर इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।
अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘भारत के खेल इतिहास में एक जादुई पल है '83'। इसे पूरी टीम ने खूबसूरती से जीवंत किया। नई पीढ़ी को इस फिल्म से काफी कुछ चीजों के बारे में जानकारी मिलेगी। और रणवीर, तुम्हारे लिए मैं क्या कहूं? तुमने इस फिल्म में बेहतरीन काम किया है। हर एक फ्रेम में आप बेमिसाल दिखे। आप ब्रिलियेंट हैं। सभी की परफॉर्मेंस बढ़िया है। वेल डन टीम 83।’
वहीं, विराट कोहली ने फिल्म ‘83’ की तारीफ करते हुए ट्विटर पर दो ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में विराट कोहली ने लिखा, ‘इससे बेहतरीन तरीके से भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे स्वर्णिम पलों को नहीं दिखाया जा सकता है। ये एक शानदार तरीके से बनाई गई फिल्म है, जो आपको 1983 में विश्व कप की घटनाओं और भावनाओं में डुबो देती है। फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार काम किया।' विराट कोहली ने अपने दूसरे ट्वीट में रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘रणवीर सिंह का लेवल एकदम अलग था। सभी ने बहुत अच्छा काम किया।’
बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ का निर्देशन कबीर खान ने किया है। विराट और अनुष्का से पहले सुनील शेट्टी, आलिया भट्ट, करण जौहर, रिया चक्रवर्ती समेत कई सितारों ने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और हर किसी ने इस फिल्म को शानदार बताया है।
विस्तार