ईद के मौके पर लेटेस्ट
फैशन ट्रेंड की बात न हो ये तो नामुमकिन जैसा है। अगर आप भी इस ईद पर ये सोचकर कन्फ्यूज हो रहे हैं कि उस दिन क्या पहने तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं। आइए जानते हैं इस साल ईद पर क्या रहने वाला है फैशन ट्रेंड।
शरारा
ईद के मौके पर सालों से ट्रेंड सेटर रहे शरारे ने अपना चार्म आज भी कायम रखा हुआ है। इस फोटो में नर्गिस फाखरी ने पायल सिंघल का डिजाइनर शरारा पहना हुआ हैं।
अनारकली
अर्पिता मेहता का डिजाइनर अनारकली लंहगा पहनकर मीरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हुए हैं। आप भी मीरा के इस लुक को अपना सकती है। ईद पर इस तरह का लुक किसी भी लड़की पर खूब फबेगा।
ट्रेडिशनल कुर्ते
लड़कियां ही नहीं लड़के भी आजकल अपने स्टाइल को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं। लड़को को ईद के मौके पर ज्यादातर ट्रेडिशनल कुर्ते के साथ सलवार पहनना पसंद होता है।
प्रिंटिड कुर्ता
सफेद प्रिंटिड कुर्तों का फैशन ईद में हर लड़के की पहली पसंद होता है।