यमुनानगर। छह व दस साल की बेटियों को अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ गलत काम का प्रयास करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जगाधरी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी शादी 11 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। उनसे बताया कि इसकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी दस वर्ष, छोटी छह वर्ष व उससे छोटी पांच वर्ष की है।
आरोप है कि पति दोनों बड़ी बेटियों को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता है। दोनों बेटियों के साथ गलत काम करने का प्रयास कर चुका है। 12 सितंबर को भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और बच्चियों से गलत काम करने की कोशिश की। जिस पर वह उसे छोड़कर बच्चियों के साथ अपने मायके जींद चली गई थी। वहां पर परिजनों को सारी घटना से अवगत कराया तो उन्होंने वहीं सफीदों थाना में शिकायत दिलवाई। सफीदों थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया और घटनास्थल यमुनानगर का होने की वजह से केस को महिला थाना में ट्रांसफर कर दिया था।