महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने मुंबई के नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से पूछताछ की। शनिवार को हुई इस पूछताछ में सीबीआई ने करीब छह घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए।
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि संजय पांडे ने परमवीर सिंह को देशमुख के खिलाफ की गई अपनी शिकायत को लेकर प्रभावित करने का प्रयास किया था। इस मामले में उनसे पूछताछ की गई। इस मामले की सुनवाई बांबे हाईकोर्ट कर रही है।
दरअसल, सीबीआई ने अनिल देशमुख और अन्य अज्ञात के खिलाफ कथित तौर पर आपराधिक साजिश से संबंधित आईपीसी की धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत अपने लोक कर्तव्य के गलत और भ्रष्ट निर्वहन के जरिए अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है।
सीबीआई के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। जिसमें परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने कथित तौर पर एंटीलिया सुरक्षा उल्लंघन मामले में मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे को मुंबई के बार और रेस्तरां से एक महीने में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही करने के लिए कहा था। इस आरोप के बाद अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विस्तार