11:16 PM, 07-May-2020
अहमदाबाद में आज 275 नए केस
गुजरातः अहमदाबाद में आज 275 नए केस सामने आए। यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4991 हो गया है और मरने वालों की संख्या 321 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग
11:12 PM, 07-May-2020
महाराष्ट्र में आज 207 लोग ठीक हो गए, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3301 पहुंची
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि आज 207 मरीज ठीक हो गए हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3301 हो गई है। मौत का आंकड़ा 694 है।
10:59 PM, 07-May-2020
डीआरडीओ ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अल्ट्रा वायलेट कीटाणुशोधन चैंबर स्थापित किया
डीआरडीओ ने केरल में कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अल्ट्रा वायलेट कीटाणुशोधन चैंबर स्थापित किया है। चैंबर का इस्तेमाल एयरपोर्ट पर आने वाले सामान को कीटाणुरहित करने के लिए किया जाएगा। इस चैंबर को कोचीन में एक लैब द्वारा विकसित किया गया है। इस बात की जानकारी डीआरडीओ के अधिकारी ने दी।
10:33 PM, 07-May-2020
मुंबई में आज 692 नए मामले, 25 लोगों की गई जान
मुंबई में आज कोरोना के 692 नए मामले सामने आए हैं। शहर में कुल पॉजिटिव केस 11219 हो गए हैं। आज 25 लोगों की मौत हुई है। मौत का कुल आंकड़ा कुल 437 पहुंच गयाः बीएमसी
10:07 PM, 07-May-2020
झारखंड में कुल सक्रिय मामले 88
झारखंड में कुल पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 132 हो गई है। इनमें से 88 सक्रिय मामले हैं, 41 डिस्चार्ज/छुट्टी और तीन मौतें शामिल हैं।
कोच्चि पहुंचा एयर इंडिया का विमान
अबू धाबी से फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान कोच्चि पहुंचा।
10:05 PM, 07-May-2020
राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर 2 और डीजल पर 1 फीसदी वैट लगाया
राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर 2 फीसदी और डीजल पर 1 फीसदी वैट लगाया। यह नियम आज मध्यरात्रि से लागू होंगे।
10:02 PM, 07-May-2020
असम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 हुई
असम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है। आज गुवाहाटी में चार और लोगों को पॉजिटिव पाया गया।
09:58 PM, 07-May-2020
मुंबई के आर्थर रोड जेल के 77 कैदी और 26 पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित
मुंबई के आर्थर रोड जेल के 77 कैदियों और 26 पुलिस कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें इलाज के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल भेजा जाएगा: अनिल देशमुख, महाराष्ट्र के गृह मंत्री
09:47 PM, 07-May-2020
सिंगापुर में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की पहली फ्लाइट आज रवाना होगी
बंदे भारत मिशन के तहत सिंगापुर में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की पहली फ्लाइट आज रात दिल्ली से रवाना होगी। फ्लाइट कल सुबह भारत लौटेगी।
09:25 PM, 07-May-2020
राजस्थान में आज 110 नए पॉजिटिव केस, छह लोगों की मौत
राजस्थान में आज 110 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव केस 3427 हो गए हैं। राजस्थान में आज छह लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना के कारण राज्य में 99 पर मौतें हो चुकी हैं: स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान
09:22 PM, 07-May-2020
तेलंगाना में आज कोरोना के 15 नए मामले
तेलंगाना में आज कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 1112 हो चुके हैं, जिनमें 400 मामले सक्रिय हैं और अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी हैः तेलंगाना सरकार
09:11 PM, 07-May-2020
महाराष्ट्र: नासिक के शैतानपुर इलाके के एक कारखाने में लगी आग
महाराष्ट्र: नासिक के शैतानपुर इलाके में आज एक कारखाने में आग लग गई। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकर की 10 गाड़ियां पहुंचीं। बता दें कि बुधवार को ठाणे जिले के भिवंडी रहनल गांव के एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई थी।

कोरोना के कारण मालदीव में फंसे लोगों को निकालने पहुंचा भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व।
09:09 PM, 07-May-2020
वीडियो वायरल पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है- महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि सायन अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक मरीज के साथ शव पड़ा हुआ है। इसपर राजनीति करने की जरूरत नहीं है। प्रोटोकॉल के हिसाब से अगर किसी मरीज की मौत होती है तो कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए उसके शव को काले से ढका जाता है। 30 मिनट के अंदर रिश्तेदारों को मृतक के शव को ले जाना चाहिए, लेकिन कई बार लोग संकोच करते हैं। तब इसे शवगृह में भेजा जाता है। प्रकिया पूरी करने में वक्त लगता है। अब हमने आदेश दिया है कि 30 मिनट के अंदर शव का अंतिम संस्कार हो जाना चाहिए।
09:03 PM, 07-May-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ फोन पर बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ फोन पर बातचीत की। दो नेताओं के बीच भारत और यूरोपीय संघ में कोरोना महामारी की स्थिति और प्रतिक्रियाओं पर चर्चा हुई: विदेश मंत्रालय
08:27 PM, 07-May-2020
मुंबईः आर्थर रोड जेल के 72 कैदियों और सात कर्मचारियों को हुआ कोरोना
मुंबई की आर्थर रोड जेल के 72 कैदियों और सात कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी संक्रमित कैदियों को कल सुबह जीटी अस्पताल और सेंट जॉर्ज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जबकि स्टाफ सदस्यों को अलग से शिफ्ट किया जाएगा: महाराष्ट्र जेल प्राधिकरण