मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों के लिए भाजपा देश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से भी सभी 14 जिलों में इस यात्रा को निकालने की तैयारी चल रही है।
इस यात्रा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी शामिल होंगी। 16 से 20 अगस्त के बीच होने वाली इस यात्रा में 43 नए मंत्री लोगों से रूबरू होंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे।
यह यात्रा आंतरिक, बाहरी, आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य क्षेत्रों और कार्यक्रमों भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएगी। इसका उद्देश्य आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित करके रोजगार को बढ़ावा देना है।
विस्तार