देश भर में आज जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर पहुंच रहे हैं। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में सुबह आरती की गई। वहीं, नोएडा के इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं। हालांकि, इस बार कोरोना महामारी की वजह से दही हांडी के कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं, लेकिन मंदिरों में श्री कृष्ण के दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइंस पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मंदिरों में जाने से पहले मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।
Devotees offer morning prayers at ISKCON temple Noida on the occasion ofKrishna #Janmashtami pic.twitter.com/GfyvjPMMud
— ANI UP (@ANINewsUP) August 29, 2021
Greetings to you all on the auspicious occasion of Janmashtami.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2021
आप सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।
जय श्रीकृष्ण!
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 30, 2021
यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है।
मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि का संचार करे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Please wait...
Please wait...