10:29 PM, 19-Jan-2022
कोर्ट के कुल 322 संक्रमित कर्मचारियों में से 50 फीसदी से अधिक ठीक हुए
सुप्रीम कोर्ट के कुल 322 कोविड संक्रमित कर्मचारियों में से 50 फीसदी से अधिक ने ड्यूटी पर लौटने की सूचना दी है और अन्य भी ठीक हो रहे हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि शायद ही किसी मामले में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ी हो। उन्होंने उन कुछ खबरों को डर पैदा करने वाला करार दिया जिनमें कहा गया था कि शीर्ष अदालत में लगभग 1500 कर्मचारियों में से और 400 तीसरी लहर में कोविड से संक्रमित हुए हैं।
10:27 PM, 19-Jan-2022
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मृत्यु का आंकड़ा नहीं बढ़ रहा है। परिस्थिति सामान्य है। 'मल्टीपल ऑर्गन फेलियर' और अन्य कारणों की वजह से लोगों की मृत्यु हुई है। अब तक कोई ऐसा मामला नहीं आया है कि कोविड-19 और ओमिक्रोन के कारण किसी की मृत्यु हुई है।
09:12 PM, 19-Jan-2022
केंद्र सरकार के कोरोना पर बनाए गए एक्सपर्ट पैनल ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को बाजार में उतारने से जुड़े प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब अगर इस प्रस्ताव को डीसीजीआई की मंजूरी मिलती है, तो यह दोनों कंपनियां अपने टीकों को बाजार में भी उतार सकती हैं।
07:13 PM, 19-Jan-2022
कर्नाटक में गाइडलाइन में संसोधन
कर्नाटक सरकार ने टेस्टिंग, आइसोलेशन और क्वारंटीन के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन किया है। सामान्य आबादी के लिए होम आइसोलेशन में मरीजों को पॉजिटिव टेस्ट से कम से कम 7 दिनों के बाद और लगातार दिनों तब बुखार न आने की स्थिति में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। पुन: परीक्षण की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
06:18 PM, 19-Jan-2022
गोवा में 3,936 नए संक्रमित
गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,936 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,119 लोग डिस्चार्ज हुए और सात लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 22,807 हैं।
06:17 PM, 19-Jan-2022
केरल में 34199 नेए केस
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34,199 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8,193 लोग डिस्चार्ज हुए और 49 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 1,68,383 हैं।
05:14 PM, 19-Jan-2022
आंध्र में रोजाना केस 10 हजार के पार
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,057 नए मामले सामने आए हैं। कुल सक्रिय मामले 44,935 हैं।
01:14 PM, 19-Jan-2022
दिल्ली में अभी नहीं मिलेगी ढील: सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 30% से घटकर 22.5% हो गई है और दिल्ली में कुल मामलों की संख्या में भी कमी आई है। लेकिन संक्रमण दर इतनी भी कम नहीं है कि हम प्रतिबंधों में ढील दे सकें।
11:42 AM, 19-Jan-2022
महाराष्ट्र पुलिस पर टूट रहा कोरोना का कहर
महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 499 पुलिस कर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
10:35 AM, 19-Jan-2022
जर्मनी में कोरोना का कहर
Covid19 Cases in Germany: जर्मनी में कोरोना का कहर शुरू हो गया है। यहां पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।
09:28 AM, 19-Jan-2022
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,82,970 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 82 हजार 970 ( 2,82,970 ) नए मामले आए, जो कि कल की तुलना में 44,952 अधिक है। इस दौरान 441 लोगों की मौत हुई है और एक लाख 88 हजार 157 लोग (1, 88,157) स्वस्थ भी हुए।
- सक्रिय मामले: 18,31,000
- कुल रिकवरी: 3,55,83,039
- कुल मौतें: 4,87,202
- कुल वैक्सीनेशन: 1,58,88,47,554
- ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,961
08:46 AM, 19-Jan-2022
50 फीसदी किशोरों को पहली डोज लगने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
50 फीसदी किशोर-किशोरियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने पर पीएम मोदी ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'राह दिखा रहा युवा और युवा भारत! यह उत्साहवर्धक खबर है। आइए गति बनाए रखें।सभी COVID-19 संबंधित प्रोटोकॉल का टीकाकरण और पालन करना महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे।'
08:44 AM, 19-Jan-2022
मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 18,69,642 सैंपल टेस्ट किए गए
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा कि भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 18,69,642 सैंपल टेस्ट किए गए, अब तक कुल 70,74,21,650 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
08:01 AM, 19-Jan-2022
गुजरात में आधिकारिक आंकड़े से 9 गुना अधिक मौत के दावे
गुजरात में मुआवजे लेने के लिए जब सुप्रीम कोर्ट में कोरोना मृतकों के आंकड़े दिए गए थे तो वे हैरान करने वाले थे। इसमें आधिकारिक आंकड़े से 9 गुना अधिक मौत के दावे किए गए हैं।
07:26 AM, 19-Jan-2022
Corona Live: जल्द बाजार में भी मिल सकेंगी कोविशील्ड और कोवाक्सिन, सरकारी पैनल के प्रस्ताव के बाद DCGI की मंजूरी का इंतजार
देश के कुछ राज्यों में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई हो लेकिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से डराने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक सप्ताह के भीतर ही 250 फीसदी मामले बढ़ गए। विशेषज्ञों के अनुसार महानगर में जिस रफ्तार से कोरोना का प्रसार हो रहा है उससे लग रहा है कि यहां 25 जनवरी तीसरी लहर का पीक आ जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बेंगलुरु में बीते 24 घंटे में 35 हजार मामले सामने आए हैं। इससे पहले 11 जनवरी को यहां 10 हजार मामले ही आए थे। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से राहत की खबर है जहां कि संक्रमण दर में 5.52 फीसदी की कमी आई है।