न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:22 PM IST
पीएम मोदी ने आज श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि हमने मंदिर से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि इस संकट के समय जिस तरह ट्रस्ट ने असाधारण सामुदायिक सेवा की उसकी जितनी सराहना की जाए उतना कम है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग से अधिक से अधिक भक्तों को प्रार्थना करने में सक्षम बनाने के लिए ट्रस्ट का प्रयास भी बेहद सराहनीय है।
सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट में आठ सदस्य
सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट आठ सदस्यों का ट्रस्टी बोर्ड है। इसमें फिलहाल सात सदस्य हैं। इन सात सदस्यों में पीएम नरेंद्र मोदी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल, लालकृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री अमित शाह, हर्षवर्धन नेवतिया, पीके लहेरी, जी डी परमार शामिल हैं। ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष केशूभाई पटेल हैं।