न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:17 PM IST
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के साथ कथित गुप्त बैठक के संबंध में चार पुलिस कर्मियों को मुंबई पुलिस की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी अधिकारी चांदीवाल कमिशन के सामने पेश हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किसकी इजाजत से दोनों की मुलाकात हुई थी।
क्या है मामला
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में हटाए गए मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली कराने का आरोप लगाया था। अनिल देशमुख ने पहले इन दावों को गलत बताया और परमबीर सिंह पर मानहानि का दावा करने की बात कही। उनके आरोपों के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है।
विस्तार