न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:22 PM IST
झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है और कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन ने बहुमत का आकंड़ा पार कर लिया है। गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित झामुमो नेता हेमंत सोरेन के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही है। गठबंधन अभी तक सात सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है और 39 सीटों पर आगे चल रहा है। यानि 46 सीटों पर जीत लगभग तय है।
जीत की खुशी के बीच हेमंत सोरेन रांची में पिता शिबू सोरेन से मिलने उनके आवास पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने पहले पिता का आशीर्वाद लिया। हेमंत सोरेन यहां बेफिक्र अंदाज में दिखे और परिवार के साथ वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने परिसर में साइकिल भी चलाई।
बता दें कि हेमंत सोरेन ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। दुमका सीट से उन्होंने जीत दर्ज कर ली है और बरहेट में बढ़त बनाए हुए हैं।