09:38 PM, 17-May-2022
सनराइजर्स की तीन रन से जीत
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराया। सनराइजर्स के 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए जबकि उमरान मलिक ने तीन विकेट झटके। सनराइजर्स की टीम जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार है।
09:35 PM, 17-May-2022
भुवी ने 19वें ओवर में मेडन के साथ लिया एक विकेट
भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स की मैच में वापसी करा दी। भुवी ने इस ओवर में संजय यादव का एक विकेट लेने के साथ-साथ मेडन भी डाला।
09:23 PM, 17-May-2022
नटराजन ने लुटाए 26 रन
टी नटराजन ने अपने आखिरी और पारी के 18वें ओवर में 26 रन लुटा दिए। उनके ओवर में टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के समेत कुल छक्के लगाए। हालांकि डेविड 18 गेंद में 46 रन बनाकर रन आउट हुए। मुंबई को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 19 रन की दरकार। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 175/6, रमनदीप सिंह (0*), जसप्रीत बुमराह (0*)
09:17 PM, 17-May-2022
स्टब्स रन आउट, मुंबई को जीत के लिए 45 रन की दरकार
भुवनेश्वर कुमार ने 17वें ओवर में नौ रन दिए और ट्रिस्टन स्टब्स को रन आउट किया। मुंबई को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 45 रन की दरकार। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 149/5, टिम डेविड (22*), रमनदीप सिंह (0*)
09:08 PM, 17-May-2022
उमरान का सफल ओवर, चार रन देकर दो विकेट लिए
उमरान मलिक ने अपने तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उमरान ने इस ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा को आउट किया और इसके बाद आखिरी गेंद पर डेनिएल सैम्स को प्रियम के हाथों कैच कराया।
15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 127/4, टिम डेविड (2*), ट्रिस्टन स्टब्स (0*)
08:59 PM, 17-May-2022
उमरान को दूसरी सफलता, तिलक आउट
तिलक वर्मा इस बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें उमरान मलिक ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन के हाथों कैच कराया। तिलक नौ गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। जबकि उमरान ने दूसरी सफलता हासिल की।
08:46 PM, 17-May-2022
ईशान भी अर्धशतक से चूके
मुंबई ने एक मजबूत शुरुआत के बाद छह गेंदों में अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। रोहित के बाद ईशान किशन भी अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। उन्हें उमरान मलिक ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियम गर्ग के हाथों कैच कराया। ईशान ने आउट होने से पहले 34 गेंदों में 43 रन बनाए। इस बीच मुंबई के 100 रन भी पूरे हो गए हैं।
12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 102/2, डेनिएल सैम्स (1*), तिलक वर्मा (0*)
09:39 PM, 17-May-2022
रोहित अर्धशतक से चूके
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। एक शानदार पारी खेलने के बाद रोहित 36 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर सुचित के हाथों कैच कराया।
11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 97/1, ईशान किशन (39*), डेनिएल सैम्स (0*)
09:13 PM, 17-May-2022
पहला पावरप्ले मुंबई के नाम
मुंबई इंडियंस ने शानदार और मजबूत शुरुआत करते हुए पहले पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।
छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 51/0, रोहित शर्मा (27*), ईशान किशन (22*)
09:08 PM, 17-May-2022
नटराजन की महंगी शुरुआत
टी नटराजन अपने पहले ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में ईशान ने लगातार दो चौके लगाए तो वहीं रोहित ने छक्का लगाया। मुंबई को इस ओवर में 16 रन मिले।
पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 45/0, रोहित शर्मा (24*), ईशान किशन (20*)
08:53 PM, 17-May-2022
मुंबई की धीमी शुरुआत
हैदराबाद के 194 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी धीमी हुई है। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर शुरू के दो ओवर में 10 रन बनाए हैं।
दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 10/0, रोहित शर्मा (8*), ईशान किशन (1*)
09:25 PM, 17-May-2022
हैदराबाद ने मुंबई को दिया 194 रन का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 193 रन बनाए। एसआरएच की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। जबकि प्रियम गर्ग (42) और निकोलस पूरन (38) ने तेज तर्रार पारी खेली। मुंबई की तरफ से रमनदीप सिंह ने तीन विकेट झटके।
09:10 PM, 17-May-2022
रमनदीप ने दिए दोहरे झटके
रमनदीप सिंह ने अपने तीसरे और पारी के 18वें ओवर में हैदराबाद को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। राहुल 44 गेंदों में 76 रन बनाए। वहीं रमनदीप ने छठी गेंद पर मार्कराम को टिम डेविड के हाथों कैच कराया।
18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 175/5, केन विलियमसन (1*), वाशिंगटन सुंदर (0*)
09:06 PM, 17-May-2022
निकोलस पूरन 38 रन बनाकर आउट
निकोलस पूरन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद पवेलियन लौटे। उन्हें मेरेडिथ ने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक के हाथो कैच कराया। पूरन ने आउट होने से पहले 22 गेंदों में 38 रन बनाए।
17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 173/3, राहुल त्रिपाठी (76*), एडन मार्कराम (1*)
08:47 PM, 17-May-2022
राहुल-पूरन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन ने मिलकर तेजी से तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने 32 गेंदों में यह साझेदारी की है। राहुल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर हैं जबकि पूरन फिफ्टी के करीब हैं।
15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 148/2, राहुल त्रिपाठी (54*), निकोलस पूरन (36*)