10:22 PM, 05-Oct-2021
मुंबई ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया
मुंबई ने आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में राजस्थान पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने ईशान किशन (50*) के अर्धशतक के दम पर यह मुकाबला 70 गेंदें शेष रहते ही अपने नाम कर लिया। ईशान ने छक्के के साथ टीमको जीत दिलाई। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 25 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार अर्धशतीय पारी खेली। बता दें कि मुंबई की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। नाथन कूल्टर नाइल ने सर्वाधिक 14 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, जिमी नीशम ने 12 रन देकर तीन जबकि जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ ही मुंबई प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई अंकतालिका में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के बाद राजस्थान की सातवें पायदान पर खिसक गई है और वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
10:18 PM, 05-Oct-2021
मुंबई को जीत के लिए बस 7 रन की दरकार
इस मैच को जीतने के लिए मुंबई को बस 7 रन की दरकार है। अभी 12 ओवर शेष है।
10:17 PM, 05-Oct-2021
ईशान किशन ने जड़े लगातार दो छक्के
आठवें ओवर में ईशान किशन ने सकारिया की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ दिए।
10:06 PM, 05-Oct-2021
पहला पावरप्ले समाप्त
छह ओवर्स के बाद मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 0 और ईशान किशन 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पावरप्ले में राजस्थान का स्कोर 41/2 था।
09:59 PM, 05-Oct-2021
मुंबई को लगा दूसरा झटका
छठे ओवर की चौथी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने सूर्यकुमार यादव को स्थानापन्न खिलाड़ी महिपाल लोमरोर के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को दूसरा झटका दिया।
09:56 PM, 05-Oct-2021
रोहित शर्मा 22 रन बनाकर आउट
चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को रोहित शर्मा (22) के रूप में बड़ा झटका लगा। चेतन सकारिया ने रोहित को जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया।
09:48 PM, 05-Oct-2021
रोहित टी-20 में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय
रोहित टी-20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के सातवें और भारत के पहले खिलाड़ी बने।
09:47 PM, 05-Oct-2021
आईपीएल में ईशान किशन के 1000 रन पूरे
आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते हुए ईशान किशन ने अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
09:37 PM, 05-Oct-2021
मुंबई की बल्लेबाजी शुरू
मुंबई की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, राजस्थान की तरफ से पहला ओवर मुस्तफिजुर रहमान ने डाला।
09:34 PM, 05-Oct-2021
आईपीएल में राजस्थान का सबसे न्यूनतम स्कोर:
- 58 vs आरसीबी, केप टाउन, 2009
- 81 vs केकेआर, कोलकाता, 2011
- 90/9 vs मुंबई, शारजाह, 2021*
2011 के बाद यह पहली बार है जब राजस्थान ने किसी आईपीएल मैच में 100 से कम रन बनाए हो।
09:33 PM, 05-Oct-2021
यह राजस्थान का ओवरऑल तीसरा सबसे छोटा स्कोर
यह राजस्थान का ओवरऑल तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। उसने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 58 रन बनाए थे। वहीं, टीम पांचवीं बार 100 से कम का स्कोर बना सकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यह राजस्थान का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।
स्कोर |
खिलाफ |
पारी |
58 |
आसीबी |
दूसरी |
81 |
केकेआर |
पहली |
90 |
मुंबई |
पहली |
92 |
आरसीबी |
पहली |
97 |
कोच्ची टस्कर्स |
पहली |
09:18 PM, 05-Oct-2021
राजस्थान ने मुंबई को दिया महज 91 रन का लक्ष्य
आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई के सामने जीत के लिए महज 91 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने नौ विकेट पर 90 रन बनाए। मुंबई के गेंदबाजों के आगे राजस्थान के रॉयल्स घुटने टेकते नजर आए। राजस्थान की तरफ से एविन लुईस ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। वहीं, मुंबई की तरफ से नाथन कूल्टर नाइल ने सर्वाधिक 14 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, जिमी नीशम ने 12 रन देकर तीन जबकि जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
09:13 PM, 05-Oct-2021
राजस्थान को नौवां झटका
19वें ओवर की चौथी गेंद पर नाथन कूल्टर नाइल ने चेतन सकारिया को आउट कर राजस्थान को नौवां झटका दिया।
09:05 PM, 05-Oct-2021
राजस्थान का आठवां विकेट गिरा
17वें ओवर की चौथी गेंद पर नाथन कूल्टर नाइल ने डेविड मिलर (15) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
09:04 PM, 05-Oct-2021
नीशम की बेहतरीन गेंदबाजी
जिमी नीशम ने चार ओवर्स में 12 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने 3.00 की इकॉनमी से गेंदबाजी की।