02:12 PM, 12-Aug-2021
रूस में कोरोना से एक ही दिन में 808 लोगों की मौत हो गई
रूस में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार यहां एक ही दिन में 808 लोगों की मौत हो गई।
02:00 PM, 12-Aug-2021
पिछले 6-7 सालों में स्वयं सहायता समूहों में तीन गुना बहनों की भागीदारी सुनिश्चित
पीएम ने कहा कि आज देशभर में लगभग 70 लाख स्वयं सहायता समूह हैं, जिनसे लगभग 8 करोड़ बहनें जुड़ी है। पिछले 6-7 सालों के दौरान स्वयं सहायता समूहों में तीन गुना बहनों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।
02:00 PM, 12-Aug-2021
सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की दोहरी भूमिका
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का अभी अभियान चल रहा है। इसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की दोहरी भूमिका है। आपको सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूकता भी बढ़ानी है और इसके विकल्प के लिए भी काम करना है।
02:00 PM, 12-Aug-2021
खिलौनों के क्षेत्र में आदिवासी महिलाओं का विशेष योगदान
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बने खिलौनों को भी सरकार बहुत प्रोत्साहित कर रही है, इसके लिए हर संभव मदद भी दे रही है। विशेष रूप से हमारे आदिवासी क्षेत्रों की बहनें तो पारंपरिक रूप से इससे जुड़ी हैं। इसमें भी स्वयं सहायता समूह के लिए बहुत संभावनाएं हैं।
01:41 PM, 12-Aug-2021
स्वयं सहायता समूहों को अब 20 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा
पीएम मोदी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को और अधिक प्रेरित करने के लिए उन्हें अब 20 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। पहले इसकी सीमा 10 लाख रुपये तक ही थी।
01:34 PM, 12-Aug-2021
महिलाओं में उद्यमशीलता का दायरा बढ़ाने के लिए बड़ी आर्थिक मदद जारी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं में उद्यमशीलता का दायरा बढ़ाने के लिए, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में अधिक भागीदारी के लिए आज बड़ी आर्थिक मदद जारी की गई है।
01:34 PM, 12-Aug-2021
महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की भूमिका अहम: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना में जिस प्रकार से हमारी बहनों ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से देशवासियों की सेवा की वो अभूतपूर्व है। मास्क और सेनेटाइजर बनाना हो, जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाना हो, जागरूकता का काम हो, हर प्रकार से आपकी सखी समूहों का योगदान अतुलनीय रहा है।
01:30 PM, 12-Aug-2021
अधिकांश महिलाएं पैसे को रसोई के डिब्बे में रखती थीं लेकिन अब बैंक में : पीएम मोदी
पहले अधिकांश महिलाएं पैसे को रसोई के डिब्बे में रखती थीं लेकिन जब हमारी सरकार आई तो हमने देखा कि देश की करोड़ों बहनें ऐसी थीं जिनके पास बैंक खाता तक नहीं था, जो बैंकिंग सिस्टम से कोसों दूर थीं। इसलिए हमने सबसे पहले जनधन खाते खोलने का बहुत बड़ा अभियान शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि 42 करोड़ से अधिक जन धन बैंक खाते हैं, जिनमें से 55 फीसदी महिलाओं के पास हैं। इन खातों में हजारों करोड़ हैं। हमने न सिर्फ बैंक खाते खोले, बल्कि कर्ज भी आसान किया।
12:56 PM, 12-Aug-2021
विपक्षी दलों के नेताओं ने वेंकैया नायडू से मुलाकात की
विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्यसभा की घटना से अवगत कराने के लिए सभापति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की।
12:49 PM, 12-Aug-2021
'आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'आत्मनिर्भर नारी-शक्ति से संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों से बातचीत करेंगे।
12:36 PM, 12-Aug-2021
अनुराग ठाकुर ने 22 युवाओं को पुरस्कार से सम्मानित किया
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को 22 युवाओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार के युवा मामलों और खेल विभाग के माध्यम से युवाओं ने कोविड के समय 6.45 करोड़ लोगों को घर में मास्क बनाने में प्रशिक्षण दिया।
12:05 PM, 12-Aug-2021
केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से 152 पुलिसकर्मी पुरस्कृत होंगे
जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से वर्ष 2021 में 152 पुलिसकर्मी पुरस्कृत किए जाएंगे।
11:54 AM, 12-Aug-2021
संसद में कल मार्शल लॉ लगाया गया था: संजय राउत
हमने कल लोकतंत्र की हत्या होते देखी, राज्यसभा में कल जिस तरह से प्राइवेट लोगों ने मार्शल की ड्रेस में आकर हमारे सांसदों पर हमला करने की कोशिश की। ये मार्शल नहीं थे, संसद में मार्शल लॉ लगाया गया था।
11:06 AM, 12-Aug-2021
विपक्षी नेताओं ने संसद से विजय चौक की ओर मार्च किया
केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर विपक्षी नेताओं ने संसद से विजय चौक की ओर मार्च किया। इस मार्च में राहुल गांधी भी शामिल रहे। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज हमें आपसे (मीडिया) बात करने के लिए यहां आना पड़ा क्योंकि विपक्ष को संसद में बोलने की अनुमति नहीं है। यह लोकतंत्र की हत्या है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि संसद का सत्र समाप्त हो गया है। जहां तक देश के 60 फीसदी हिस्से का सवाल है, संसद का कोई सत्र नहीं हुआ है। 60 फीसदी देश की आवाज को कुचला गया, अपमानित किया गया और कल राज्यसभा में सांसदों को शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई गई।
09:40 AM, 12-Aug-2021
Breaking News: रूस में कोरोना का कोहराम, एक ही दिन में ले ली 808 लोगों की जान
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक लगातार जारी है।