04:41 PM, 23-Jan-2022
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना संक्रमित
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। नायडू की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
02:15 PM, 23-Jan-2022
गुजरात के राजकोट सिविल अस्पताल में कोरोना विस्फोट
एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि गुजरात के राजकोट शहर के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों सहित लगभग 50 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
02:00 PM, 23-Jan-2022
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 162 करोड़ के पार
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 162 करोड़ के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
12:24 PM, 23-Jan-2022
कई महानगरों में ओमिक्रॉन के कम्युनिटी स्प्रेड के संकेत
स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था INSACOG ने अपने नवीनतम बुलेटिन में दावा करते हुए कहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में कम्युनिटी स्प्रेड चरण में है और कई महानगरों को तेजी से प्रभावित कर रहा है जहां कि नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
09:32 AM, 23-Jan-2022
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,33,533 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 33 हजार 533 (3,33,533) नए मामले सामने आए और 525 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान दो लाख 59 हजार 168( 2,59,168) लोग स्वस्थ भी हो गए।
- सक्रिय मामले: 21,87,205
- कुल रिकवरी: 3,65,60,650
- कुल मौतें: 4,89,409
- कुल वैक्सीनेशन: 1,61,92,84,270
07:55 AM, 23-Jan-2022
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 5661 कोरोना के मामले
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 5661 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। 245 लोग ठीक हुए और 11 मौतें हुई हैं।
07:29 AM, 23-Jan-2022
Coronavirus Live: गुजरात के राजकोट सिविल अस्पताल में कोरोना विस्फोट, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी संक्रमित
देश में कोरोना के कहर के बीच पांच बड़े महानगरों के लिए थोड़ी राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, इन महानगरों में कोरोना के मामले अब घटने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में (11,486 मामले), मुंबई में (3,568 मामले), कोलकाता में (1489 मामले), बेंगलुरु में (17,266 मामले), चेन्नई में (6,452 मामले) सामने आए हैं। लेकिन सबसे अधिक चिंता की बात केरल के लिए है जहां की संक्रमण दर 44.8 फीसदी हो गई है। केरल में बीते 24 घंटे में 46,387 मामले सामने आए हैं।