Rajasthan Political Crisis: गहलोत दिल्ली पहुंचे, कल सोनिया गांधी से मिलेंगे, कहा- घर की बातें हम सुलझा लेंगे
{"_id":"6333d68c5b14bf3b83556bbe","slug":"rajasthan-political-crisis-sachin-pilot-in-delhi-he-can-meet-sonia-gandhi-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Political Crisis: गहलोत दिल्ली पहुंचे, कल सोनिया गांधी से मिलेंगे, कहा- घर की बातें हम सुलझा लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:19 PM IST
अशोक गहलोत, सोनिया गांधी और सचिन पायलट
- फोटो : Amar Ujala Digital
Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। अशोक गहलोत गुट के नेताओं से सोनिया गांधी खासी नाराज हैं। गहलोत गुट के तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
लाइव अपडेट
10:58 PM, 28-Sep-2022
विधायक वेद प्रकाश सोलंकी
- फोटो : ANI
गहलोत समर्थक धर्मेंद्र राठौड़ के बयान पर पायलट गुट के विधायक वीपी सोलंकी ने हमला बोला है। सोलंकी ने कहा, वह एक दलाल हैं, हम हाईकमान के साथ हैं। कांग्रेस के साथ हैं और हमेंशा रहेंगे। 2023 में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाएंगे और 2024 में राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे।
10:47 PM, 28-Sep-2022
सियासी संकट के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा, हम कांग्रेस अध्यक्ष के अधीन काम करते हैं। आने वाले समय में उनके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। अनुशासन हमारी पार्टी की परंपरा है। 50 साल से पार्टी अध्यक्ष के अधीन रहकर हम काम करते आ रहे हैं। हमेशा कांग्रेस पार्टी में अनुशासन रहा है। आज भी देश में अगर कोई नेशनल पार्टी है तो वह कांग्रेस ही है। सब ठीक है, यह घर की बातें हैं हम सुलझा लेंगे। आंतरिक राजनीति में यह चलता रहता है। कल गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलूंगा उसके बाद बात करूंगा। मीडिया को देश के मुद्दों को समझना चाहिए। लेखकों और पत्रकारों को देशद्रोही बताकर जेल में डाला जा रहा है। हमें उनकी चिंता है, राहुल गांधी उनके लिए यात्रा पर हैं।
सीएम अशोक गहलोत के दिल्ली जाने के समय में लगातार बदलाव हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गहलोत अब रात आठ बजे के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। इससे पहले वह दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन नहीं गए। कहा गया कि वह शाम पांच बजे दिल्ली जाएंगे। अब कहा जा रहा है कि वह आठ बजे के बाद दिल्ली जाएंगे और कल सोनिया गांधी से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार अब तक सोनिया गांधी ने गहलोत को मिलने का समय नहीं दिया है।
विज्ञापन
07:41 PM, 28-Sep-2022
टीएस सिंह देव
- फोटो : PTI
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के मंत्री टीएस सिंह देव ने गहलोत गुट के विधायकों के विरोध को गलत बताया। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि अशोक गहलोत जैसा वरिष्ठ नेता विधायकों को कैसे नियंत्रित नहीं कर पाया और इस तरह के हालात बने। सिंह देव ने कहा, जिस तरह से राजस्थान में कुछ मंत्रियों और विधायकों ने अनुशासन की सीमा को पार किया वह अनुचित था। सिंह देव ने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं।
04:32 PM, 28-Sep-2022
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने केरल में कहा कि राजस्थान में ड्रामा नहीं है, एक-दो दिन में सब साफ हो जाएगा। मीडिया इसे नाटक के रूप में देख सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को हम बहुत लोकतांत्रिक तरीके से कर रहे हैं। यह दो दिनों में आसानी से समाप्त हो जाएगा।
01:52 PM, 28-Sep-2022
डोटसरा और धारीवाल सीएम से मिलने पहुंचे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शांति धारीवाल मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। अशोक गहलोत आज दिल्ली जाने वाले हैं। ऐसे में डोटासरा और धारीवाल का उनके घर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
01:45 PM, 28-Sep-2022
मानेसर गए लोगों में से नहीं बनाए जाए सीएम-महेश जोशी
नोटिस को लेकर महेश जोशी ने कहा कि हमने आलाकमान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो, इसका ध्यान रखा। इसके साथ ही जोशी ने मांग की कि मानेसर गए लोगों में से किसी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाए।
01:33 PM, 28-Sep-2022
प्रियंका गांधी पायलट से कर सकती हैं मुलाकात
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रियंका गांधी थोड़ी देर में सचिन पायलट से मुलाकात कर सकती हैं। सचिन पायलट मंगलवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे।
01:29 PM, 28-Sep-2022
सीएम को पता है कि पूरे हालात को कैसे टैकल करना है: विश्वेंद्र सिंह
कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अशोक गहलोत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत हम सभी से ज्यादा विद्वान व्यक्ति हैं। उन्हें पता है कि पूरे हालात को कैसे टैकल करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान सुप्रीम हैं और राजस्थान में मुख्यमंत्री सुप्रीम हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत तीसरी बार मुख्यमंत्री हैं, उन्हें 14 साल का अनुभव है मुख्यमंत्री के रूप में और वो ये टर्म भी पूरा करेंगे।
01:15 PM, 28-Sep-2022
धर्मेंद्र राठौड़ ने पायलट को बताया गद्दार
आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट को गद्दार बताया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले सचिन पायलट ने गद्दारी की थी। दो साल पहले जो भी घटनाक्रम हुआ, वह पायलट की साजिश थी। राठौड़ ने कहा कि यह बात अजय माकन खुद जानते हैं, वो खुद 34 दिन वहां मौजूद थे। साथ ही उन्होंने पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी भी क्या भरोसा है कि वे पायलट से नहीं मिले हुए हों।
12:07 PM, 28-Sep-2022
गहलोत से मुलाकात करेंगे शांति धारीवाल
नोटिस मिलने के बाद पहली बार अशोक गहलोत से शांति धारीवाल मुलाकात करेंगे। वे सीएम के दिल्ली दौरे से पहले मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचेंगे। उनके साथ कुछ विधायक भी साथ जा सकते हैं।
11:34 AM, 28-Sep-2022
पूनिया का तंज-गलती एसपी करे और सस्पेंड सिपाही को कर दिया
महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेंद्र राठौड़ को नोटिस देने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि गलती एसपी करे और सस्पेंड सिपाही को कर दिया जाए, यह नोटिस देना भी वैसा ही है। पूनिया बोले कि राजस्थान में एक ऐसी सरकार है जो न तो जनता का भला कर पा रही है और न ही अपनी पार्टी का। ऐसी सरकार से भगवान ही बचाए। वहीं उन्होंने तंज किया कि राजस्थान का मौसम ठीक है, लेकिन इन दिनों कांग्रेस का मौसम खराब चल रहा है।
11:29 AM, 28-Sep-2022
राजस्थान सीएम पर आज फैसला संभव
अशोक गहलोत दो बजे बाद दिल्ली जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि उनका दिल्ली में ही रुकने का कार्यक्रम है। वे सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में संभव है कि आज तय हो जाएगा कि वो कांग्रेस अध्यक्ष का नामांकन भरेंगे या नहीं। संभावना है कि आज ही तय हो जाए कि राजस्थान का सीएम कौन होगा।
11:24 AM, 28-Sep-2022
सीएम गहलोत का इन सब में कोई रोल नहीं था: खाचरियावास
राजस्थान में सियासी संकट को लेकर पर्यवेक्षकों ने अशोक गहलोत को क्लीनचिट दी है। इसको लेकर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि उनको क्लीनचिट मिलना ही था। इन सब में उनका कोई रोल नहीं था। जिनको नोटिस मिला है, वो जवाब देंगे।
10:54 AM, 28-Sep-2022
राजस्थान सियासी संकट के बीच ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने गहलोत गुट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे सियासी संकट के हर मुद्दे पर मुखर होकर बात रख रही हैं। एक बार फिर उन्होंने शांति धारीवाल और महेश जोशी को नोटिस दिए जाने का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि की त्वरित प्रभाव से दोनों माननीयों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने सचिन पायलट का उदाहरण दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जिस तरह से सचिन पायलट, रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह को बिना नोटिस के मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया था, उसी तरह से अब शांति धारीवाल और महेश जोशी को भी तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।