11:23 PM, 30-Sep-2022
Sarkari jobs HPSSC Recruitment 2022 चयन प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), हमीरपुर के तहत HPSSC भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं-
10:31 PM, 30-Sep-2022
Sarkari Jobs naukri Result 2022
09:56 PM, 30-Sep-2022
HPSSC Recruitment 2022 आयु सीमा
एचपीएसएससी भर्ती 2022 के लिए निर्धारित आयु सीमा पुलिस उप-निरीक्षक के लिए 21 से 26 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 से 45 वर्ष है। आयु में छूट सरकार के नियमानुसार प्रदान की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2022 के आधार पर की जाएगी।
09:05 PM, 30-Sep-2022
Sarkari Jobs 2022 Exam Result Declared NEET PG Counselling
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने शुक्रवार, 30 सितंबर को नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को प्रोविजनल अलॉटमेंट में सीट मिली है वे एक अक्तूबर सुबह 11 बजे से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से अपना आवंटन पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, इसके बाद एक अक्तूबर को ही दोपहर 12 बजे से उनकी संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग शुरू होगी।
07:40 PM, 30-Sep-2022
Sarkari Naukri HPSSC Recruitment 2022 Notification
-
सहायक नीलामी रिकॉर्डर : 19
-
कनिष्ठ लेखा परीक्षक : 37
-
प्रशिक्षक : 150
-
छात्रावास अधीक्षक : 01
-
कंप्यूटर सहायक : 02
-
कार्यशाला प्रशिक्षक : 02
-
कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता : 14
-
कनिष्ठ लेखाकार : 07
-
डाटा एंट्री ऑपरेटर : 03
-
डेटाबेस विश्लेषक : 02
-
कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक : 08
-
ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट : 163
07:07 PM, 30-Sep-2022
Govt Jobs एचपीएसएससी भर्ती पदों का विवरण
-
लेखा परीक्षक : 01
-
खाद्य सुरक्षा अधिकारी : 05
-
आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट : 41
-
सहायक प्रबंधक : 07
-
कनिष्ठ कार्यालय सहायक : 50
-
जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर : 17
-
जूनियर ड्राफ्ट्समैन : 01
-
कंडक्टर : 360
-
सहायक प्रोग्रामर : 03
-
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के पर्यवेक्षक : 01
-
मैनुअल सहायक : 08
06:26 PM, 30-Sep-2022
सरकारी नौकरी एचपीएसएससी भर्ती 2022 पदों का विवरण
- रेशम उत्पादन निरीक्षक : 12
- सहायक प्रबंधक : 05
- सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष : 02
- प्रयोगशाला तकनीशियन : 02
- प्रयोगशाला सहायक : 10
- सहायक तकनीकी अधिकारी : 03
- फोरमैन : 01
- परीक्षक : 01
- कनिष्ठ अभियंता : 81
05:48 PM, 30-Sep-2022
Latest Naukri Updates HPSSC Recruitment 2022
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), हमीरपुर की भर्ती आवेदक एचपीएसएससी भर्ती 2022 के लिए 30 सितंबर 2022 से आवेदन पत्र भर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की विंडो 29 अक्तूबर, 2022 तक खुली रहेगी।
05:04 PM, 30-Sep-2022
Latest Naukri Updates HPSSC की भर्ती अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), हमीरपुर ने आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर विज्ञापन संख्या 38-5/2022 के तहत HPSSC भर्ती 2022 अधिसूचना जारी की है। इसके तहत रेशम उत्पादन निरीक्षक, सहायक प्रबंधक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, आदि सहित विभिन्न पदों के लिए 1647 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
03:47 PM, 30-Sep-2022
Govt Job 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को 1,10,000 तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
03:15 PM, 30-Sep-2022
Sarkari Naukri Live 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में भर्ती
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया/AAI ने 150 से अधिक पदों पर भर्ती जारी की है। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर जमा कर सकते हैं। आज आवेदन की आखिरी तारीख है।
02:47 PM, 30-Sep-2022
Sarkari Naukri: इतने पदों पर होनी है भर्ती
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार द्वारा निषेध कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 76 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। किसी भी नए अपडेट या जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
02:10 PM, 30-Sep-2022
Sarkari Naukri Live 2022: कब होगी परीक्षा?
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार की ओर से निषेध कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।
01:44 PM, 30-Sep-2022
Sarkari Naukri 2022 Live: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
जो भी उम्मीदवार निषेध कांस्टेबल भर्ती के लिए अपना आवेदन कर चुके हैं और इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं वे अपना आवेदन केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
01:21 PM, 30-Sep-2022
Sarkari Naukri 2022: बिहार सीएसबीसी निषेध कांस्टेबल परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार ने निषेध कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आज 30 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए हैं। इसे ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।