07:55 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन आवेदन को शॉर्टलिस्ट कर के किया जाएगा। बता दें कि भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 100 निर्धारित की गई है। यह भर्ती कर्नाटक सर्कल के लिए है।
07:19 PM, 14-Aug-2022
सरकारी नौकरी 2022: कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन आवेदन को शॉर्टलिस्ट कर के किया जाएगा। बता दें कि भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 100 निर्धारित की गई है। यह भर्ती कर्नाटक सर्कल के लिए है।
06:37 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri: इस तारीख तक कर लें आवेदन
BSNL में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 29 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
05:10 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri Live: बीएसएनएल में 100 पदों पर भर्तियां
भारत संचार निगम लिमिटेड/BSNL की ओर से अपरेंटिस के पदों पर भर्ती जारी की है। अस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन भारत संचार निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
04:38 PM, 14-Aug-2022
सरकारी नौकरी 2022: आवेदन और चयन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन पेपर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा और पेपर-2 लिखित वर्णनात्मक परीक्षा के परिणाम पर आधारित होगा।
04:00 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: का विवरण
- पद : जूनियर इंजीनियर (सिविल)
- पद : जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
- पद : जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
- पद : जूनियर इंजीनियर (क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रेक्ट्स)
03:37 PM, 14-Aug-2022
सरकारी नौकरी: इस तारीख तक कर लें आवेदन
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतन प्रति माह और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
02:56 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन शुरू
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर इंजीनियर पदों - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रेक्ट्स के लिए भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
02:31 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Result 2022 Live: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले सीएसबीसी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद 'परिणाम: निषेध कॉन्स्टेबल भर्ती के फाइनल रिजल्ट' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपका परिणाम की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे अपने डिवाइस पर रिजल्ट फ़ाइल डाउनलोड करें।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर कर लें।
01:55 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Result Live: 365 पदों पर कॉन्स्टेबल भर्ती
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC), बिहार की ओर से 2021 में भर्ती हेतु निषेध कॉन्स्टेबल के कुल 365 पदों को अधिसूचित किया था। उसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 दिसंबर, 2021 को शुरू हुई थी। आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी, 2022 को समाप्त हुई थी।
01:25 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Result 2022: अंतिम परिणाम में 363 चयनित
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी ), बिहार की ओर से परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, कुल 363 उम्मीदवारों (274 पुरुष और 89 महिला) को निषेध कॉन्स्टेबल के पदों पर नियुक्ति के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है।
12:45 PM, 14-Aug-2022
Sarkar Result: बिहार सीएसबीसी निषेध कॉन्स्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC), बिहार ने शनिवार, 13 अगस्त, 2022 को बिहार CSBC निषेध कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट 2021 की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर अपने संबंधित परिणाम और और चयन सूची देख सकते हैं।
12:24 PM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri Result Live: सीपीओ भर्ती से जुड़ीं जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 अगस्त, 2022
आवेदन जमा होने की आखिरी तारीख- 30 अगस्त, 2022
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 31 अगस्त, 2022
आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 01 सितंबर, 2022
सीबीटी परीक्षा की तारीख- नवंबर, 2022
11:15 AM, 14-Aug-2022
Govt Job 2022: 4300 है रिक्त पदों की संख्या
SSC CPO Recruitment के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 4300 है। इनमें से 228 पद दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष), 112 पद सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस (महिला) के लिए है। वहीं, 3960 पद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में जीडी के लिए है।
10:48 AM, 14-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022 : इस तारीख तक होंगे आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई SSC CPO Recruitment के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त, 2022 को शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 अगस्त, 2022 को रात 11 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपना आवेदन शु्ल्क 31 अगस्त, 2022 तक जमा कर सकेंगे।