09:40 PM, 18-May-2022
Govt Job : UP Police SI PET Phase 2 Admit Card
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “एसआई, प्लाटून कमांडर, पीएसी और फायर ऑफिसर-2 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक” पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड आदि सबमिट करें।
- अब अपने एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- इसके साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
08:35 PM, 18-May-2022
Sarkari Vacancy: UP Police SI PET Phase 2 Admit Card Out
यूपी पुलिस विभाग की ओर से कुल 9534 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें से 9027 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर के पद के लिए, 484 प्लाटून कमांडर के लिए और 23 पद फायर ऑफिसर-2 के लिए हैं।
07:40 PM, 18-May-2022
सरकारी नौकरी परीक्षा : उत्तर प्रदेश पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी 19 मई से शुरू होगी और 25 मई, 2022 तक चलेगी। पीईटी के दूसरे के चरण के दौर के लिए कुल 21483 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
06:47 PM, 18-May-2022
Sarkari Naukri: UP Police SI PET Admit Card
योग्य उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
05:50 PM, 18-May-2022
Sarkari Naukri Result Jobs Live: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर-2 के पदों के लिए दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी (PET) फेज-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
04:53 PM, 18-May-2022
Sarkari Naukri 2022: कैसे देखें नोटिफिकेशन
जो भी उम्मीदवार अस परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं या इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वें यूपीएसस की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफेकेशन को चेक कर सकते हैं।
02:53 PM, 18-May-2022
Govt Job Live: यूपीएससी ने जारी किया एनडीए एनए II का नोटिफिकेशन
रक्षा के क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए मौका सामने आ गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी यानी NDA, NA 2 परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है।
02:23 PM, 18-May-2022
Sarkari Naukri: ऐसे होगा चयन
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन बहुवैकल्पिक परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। बहुवैकल्पिक परीक्षा में पदों के 20 गुणा उम्मीदवारों को सफल किया जाएगा। इन्हें अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
01:16 PM, 18-May-2022
Sarkari Naukri 2022: सैकड़ों पदों पर भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2022 में रिक्तियों की कुल संख्या 835 रखी गई है। इनमें महिला वर्ग के लिए कुल 276 पदों को आरक्षित किया गया है।
12:29 PM, 18-May-2022
Govt Jobs 2022: ऐसे करें आवेदन
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
11:56 AM, 18-May-2022
Sarkari Naukri 2022: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के लिए 835 पदों पर भर्तियां
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2022 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
11:19 AM, 18-May-2022
Sarkari Job 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
भर्ती में आवेदकों से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा मांगे गए हैं। आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। असामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन निशुल्क है।
10:15 AM, 18-May-2022
सरकारी नौकरी: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड में जारी हुई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 06 जून, 2022 को निर्धारित की गई है।
09:06 AM, 18-May-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
08:27 AM, 18-May-2022
Sarkari Naukri Result Jobs Live: ग्रेजुएट और 12वीं पास युवाओं के लिए विभिन्न विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड की ओर से सैकड़ों पदों भर्ती जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट और अन्य पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।