10:13 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: उत्तर प्रदेश में निकलीं सरकारी नौकरियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने 2,504 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने आईटीआई प्रशिक्षक के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के दौरान प्रति महीना वेतन मिलेगा। इन पदों पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
09:44 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: 2504 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में कुल 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी आईटीआई प्रशिक्षक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 8 फरवरी, 2022 तक का समय है।
08:56 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: तमिलनाडु लोक निर्माण विभाग में निकलीं सरकारी भर्तियां
तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में स्नातक अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री या राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त व्यावसायिक निकायों में की स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के पद पर उम्मीदवारों के पास राज्य परिषद या तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदान की गई इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा किया होना चाहिए।
07:56 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: 500 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के कुल 500 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2022 है।
07:25 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: जेपीएससी सहायक प्रोफेसर के पदों पर पात्रता मानदंड
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में सहायक प्रोफेसर के पदों पर शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास नियमों के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री - एमडी, एमएस, डीएनबी संबंधित एमडी, एमएस, डीएनबी विषयों में होनी चाहिए। उम्मीदवारों द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से तीन वर्ष जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एक वर्ष सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्य किया होना चाहिए।
06:42 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: जेपीएससी में निकलीं सरकारी भर्तियां
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
06:18 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live: सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकलीं भर्तियां
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड के मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के कुल 110 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास 8 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है।
05:40 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live: तकनीशियन के पदों पर भर्ती
तकनीशियन पद पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। इसमें 21,700 रुपये प्रति महीना वेतन के साथ नियमनुसार भत्ता मिलेगा।
04:59 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: कृषि अनुसंधान संस्थान में निकलीं नौकरियां
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों में तकनीशियन भर्ती आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास 20 जनवरी, 2022 तक का समय है।
04:34 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में निकलीं हैं नौकरियां
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकली हैं।
03:49 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Result 2022 Live: एमपीपीएससी रिजल्ट कैसे चेक करें?
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
- स्क्रीन पर एक होम पेज दिखाई देगा उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें 'परिणाम - राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020' या 'परिणाम - राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020' का उल्लेख है।
- परिणाम एक पीडीएफ फाइल में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- CTRL+F दबाएं और रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर टाइप करें
- डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
03:01 PM, 16-Jan-2022
सरकारी नौकरी- सरकारी रिजल्ट : MPPSC Prelims Result 2022 Declared
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, एमपीपीएससी की राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3,129 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है और कुल 7,711 उम्मीदवारों ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है। आयोग ने रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं।
02:13 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: एमपीपीएससी के परिणाम जारी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, एमपीपीएससी के परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट- mppsc.nic.in पर देखे जा सकते हैं। राज्य सेवा और राज्य वन सेवा दोनों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को आयोजित की गई थी।
01:22 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: MPPSC Prelims Result 2022
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, एमपीपीएससी की ओर से मध्य प्रदेश राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। प्रीलिम्स परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।
12:58 PM, 16-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live: Gujarat Police PSI Result 2021
Gujarat Police PSI Result 2021 को ऐसे करें चेक
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psirbgujarat2021.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।