06:40 PM, 26-Jan-2022
सुखबीर बादल ने सिद्धू को बताया अहंकारी
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सिद्धू का अहंकार खत्म करने के लिए। वो अहंकारी हो गए हैं कि उनमें मैं आ गया है, उन्हें पता चलेगा कि पंजाब की जनता उन्हें पसंद नहीं करती है।
06:31 PM, 26-Jan-2022
सुखबीर बादल ने की सिद्धू की घेराबंदी
शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल ने बुधवार को इसका एलान किया।
06:18 PM, 26-Jan-2022
94 की उम्र में फिर चुनाव लड़ेंगे प्रकाश सिंह बादल
शिरोमणी अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब के लम्बी हलके से अकाली पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस संबंध में एलान उनके राजनीतिक सचिव मेजर भुपिन्द्र सिंह ने किया। मेजर भुपिन्द्र सिंह बुधवार को लम्बी में एक कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
पढ़ें पूरी खबर...
03:50 PM, 26-Jan-2022
28 जनवरी से तीन दिन के पंजाब दौरे पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 से 30 जनवरी तक पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो कई विधानसभा सीटों पर प्राचर करने जाएंगे। जिन जिलों में केजरीवाल प्रचार करेंगे उनमें जालंधर और अमृतसर शामिल हैं।
03:09 PM, 26-Jan-2022
भाजपा ने गोवा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की
भारतीय जनता पार्टी ने गोवा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
03:06 PM, 26-Jan-2022
कांग्रेस की 16 मुश्किल सीटों को संभालने का जिम्मा तीन बड़े नेताओं को
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि हमने बची हुई सीटों का रिव्यू किया है, जिसमें 16 सीटें हमें चुनौती भरी दिख रही हैं। हमें इन सीटों को संभालने की जिम्मेदारी मिली है, 8 सीटों की ज़िम्मेदारी मुझे और बाकी के सीटों की जिम्मेदारी प्रीतम जी और गणेश गोदियाल को मिली है।
02:43 PM, 26-Jan-2022
भगवंत मान का दावा- अगर सत्ता में आए तो नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए पुलिस को देंगे फ्री हैंड
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो ड्रग टास्क फोर्स बनाएंगे। पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए इस टास्क फोर्स में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। मान ने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो पंजाब पुलिस को फ्री हैंड दिया जाएगा।
02:10 PM, 26-Jan-2022
पुष्कर सिंह धामी का कांग्रेस पर हमला
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि 60 साल तक देश में एक पार्टी का शासन रहा और पिछले 7 साल में लगातार भारत आगे बढ़ा और तरक्की हुई है। काशी विश्वनाथ जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था लेकिन अब वहां हाईवे तैयार हो गया है, भव्य मंदिर का निर्माण हुआ।
01:32 PM, 26-Jan-2022
गोवा टीएमसी महासचिव यतीश नाइक का पार्टी से इस्तीफा
गोवा टीएमसी के महासचिव एडवोकेट यतीश नाइक ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि पार्टी जिस तरह से काम कर रही है, उसे देखते हुए, मुझे पार्टी का सदस्य बने रहने का कोई अच्छा कारण नहीं दिखाई देता है। मैं खुद को अपमानित, थका हुआ और निराश महसूस कर रहा हूं। नाइक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। पार्टी उम्मीदवारों की पहली दो सूचियों से बाहर रहने वाले नाइक ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने उन्हें आगामी चुनाव लड़ने के लिए एक सीट देने का वादा किया था।
01:15 PM, 26-Jan-2022
कल नामांकन करेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गुरुवार को खटीमा विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। खुद मुख्यमंत्री ने आज ये जानकरी दी।
11:10 AM, 26-Jan-2022
Punjab Chunav : पंजाब में किसानों की पार्टी के पंजीकरण पर फंसा पेंच
किसानों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा के पंजीकरण पर पेंच फंस गया है। इसके बाद अब मोर्चा के किसान नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके लिए मोर्चा से जुड़े नेताओं ने मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब से भी मुलाकात की है। पंजाब में विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए किसानों ने संयुक्त समाज मोर्चा के पंजीकरण के लिए भारतीय चुनाव आयोग में सात जनवरी को आवेदन किया था। इसके बाद वह अब संशोधित आवेदन भी भेज चुके हैं लेकिन अभी तक आयोग से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। इसके बाद अब मोर्चा नेताओं ने यह फैसला लिया है।
11:09 AM, 26-Jan-2022
Punjab Election: लोक इंसाफ पार्टी से इनको मिला टिकट
बलविंदर सिंह बैंस लुधियाना दक्षणी, सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना आतम नगर, रणधीर सिंह सिवियां लुधियाना उत्तरी, गगनदीप सिंह सनी कैंथ, लुधियाना गिल, एडवोकेट गुरजोध सिंह गिल लुधियाना पूर्वी, जगदीप सिंह जग्गी, पायल, गुरमीत सिंह मुंडियां, साहनेवाल, जसविंदर सिंह रिखी, धूरी, बिकर सिंह चौहान, दिडबा, हरप्रीत सिंह डिंकी जे जी संगरूर, हरजिंदर सिंह बराड़ को बाघापुराना, सुखदेव सिंह बाबा को निहाल सिंह वाला, जगजीत सिंह को धर्मकोट, विजय तरोहन को बटाला, अमरजीत सिंह को डेरा बाबा नानक, एडवोकेट सवतंतरदीप सिंह को अमलोह, जगदेव सिंह पूर्व डीएसपी बसी पठाना, सोढी राम चब्बेवाल, रोहित कुमार, टांडा, राजबीर सिंह, खडूर साहिब, अमरीक सिंह वरपाल, तरनतारन, धमजीत बोनी, मुक्तसर साहिब, मुहम्मद अनवर मलेरकोटला, मनजीत सिंह मीहां को सरदूलगढ़ से टिकट मिला है।
10:37 AM, 26-Jan-2022
Punjab Election: कांग्रेस ने इनको दिया टिकट
मंगलवार रात जारी सूची के मुताबिक डेराबस्सी से दीपइंदर सिंह ढिल्लों, खरड़ से विजय शर्मा टिंकू, भोआ आरक्षित सीट पर जोगिंदर पाल, बटाला से अश्विनी सेखड़ी, खडूर साहिब से रमनजीत सिंह सिक्की, नकोदर से डॉ. नवजोत सिंह दहिया, बंगा आरक्षित सीट से त्रिलोचन सिंह सूंध, समराला से राजा गिल, साहनेवाल से विक्रम बाजवा, गिल आरक्षित सीट से कुलदीप सिंह वैद्य, जगरांव आरक्षित सीट से जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, फिरोजपुर ग्रामीण आरक्षित सीट से आशू बांगड़, गुरु हरसहाय से विजय कालरा, फाजिल्का से दविंदर घुबाया, मुक्तसर से करण कौर बराड़, कोटकपूरा से अजयपाल सिंह संधू, जैतो आरक्षित सीट से दर्शन सिंह दिलवान, सरदूलगढ़ से बिक्रम सिंह मोफर, दिड़बा आरक्षित सीट से अजायब सिंह रातौल, सुनाम से जसविंदर सिंह धीमान, महलकलां आरक्षित सीट से हरचंद कौर, अमरगढ़ से स्मित सिंह और शुतराना आरक्षित सीट से दरबारा सिंह को टिकट दिया है।
10:02 AM, 26-Jan-2022
Punjab Election : कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार देर रात पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 23 और प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया। पहली सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। दोनों सूची को मिलाकर अब तक 109 सीटों पर नाम फाइनल किए जा चुके हैं। आठ सीटों पर अब भी सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस ने अमरगढ़ से नवजोत सिंह सिद्धू के भांजे स्मित सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
09:57 AM, 26-Jan-2022
Assembly Election 2022 Live: लंबी से चुनाव लड़ेंगे प्रकाश सिंह बादल, अकाली दल ने सिद्धू के खिलाफ मजीठिया को बनाया उम्मीदवार
Punjab Election: लोक इंसाफ पार्टी ने उतारे 24 उम्मीदवार, लुधियाना में सात
पंजाब में लोक इंसाफ पार्टी ने पंजाब की कुल 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, इनमें से सात अकेले लुधियाना से हैं। बैंस भाई अपनी पुरानी सीटों सिमरजीत सिंह बैंस आतम नगर और बलविंदर सिंह बैंस साउथ से चुनाव लडेंगे। बैंस बंधुओं ने पिछला 2017 का चुनाव आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था।