राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंच गई है। मध्यप्रदेश में यात्रा का यह आठवां दिन है। राहुल गांधी ने मंगलवार को उज्जैन पहुंचने पर बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकाल मंदिर में करीब 20 मिनट रुककर उन्होंने पूजा-अर्चना की। महाकाल का दूध से अभिषेक किया। राहुल ने पञ्चोपचार विधि से पूजा की। सफेद धोती, रुद्राक्ष की माला पहने राहुल ने दंडवत प्रणाम भी किया। इसके बाद मंगलवार को ही उनकी एक बड़ी सभा भी होगी। पहले प्रियंका गांधी भी इस सभा में शामिल होने वाली थी, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
पूजन के दौरान पुजारी रमन त्रिवेदी ने उनसे गोत्र पूछा तो उन्होंने कश्यप बताया। शाम साढ़े चार राहुल मंदिर प्रांगण में आए। उनके साथ कमलनाथ भी थे, लेकिन वे नंदी हाल में ही रुके रहे। राहुल गर्भगृह में गए। उन्होंने शिवलिंग पर बेलपत्र, गुलाल व अन्य पूजन सामग्री चढ़ाई। फिर दूध से अभिषेक किया। माला चढ़ाने के बाद उन्होंने नंदी की पूजा की। इसके बाद साष्टांग मुद्रा में महाकाल को प्रणाम किया। नंदी की पूजा के बाद वे गर्भगृह से बाहर निकल गए।
राहुल गांधी ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। दूध से अभिषेक किया। आरती की। 20 मिनट तक वे महाकाल मंदिर में रहे। #RahulGandhi #RahulInMahakal #RahulInUjjain #BharatJodoYatra #BharatJodoYatraInUjjainhttps://t.co/GiYofDe1A4 pic.twitter.com/eQQq1Y0pn5
— Amar Ujala Madhya Pradesh (@AU_MPNews) November 29, 2022