प्यार में डूबे एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स ग्रर्लफ्रेंड को पाने के लिए खौफनाक कदम उठाया। उसने पहले गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया और फिर बाद में खुद को भी आग लगा दी। घटना केरल के कोट्टायम एक कॉलेज की है, जहां पहले से मौजूद गर्लफ्रेंड के पास ब्वॉयफ्रेंड आदर्श पहुंचाा।
आदर्श ने बिना सोचे समझे गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल छिड़क दिया। राधिका (बदला हुआ नाम) किसी तरह संभल पाती इससे पहले ही सनकी ने उसके लाइटर से आग लगा दी। आग लगने के बाद झुलसती हुई लड़की और बाकी स्टूडेंट्स क्लास से बाहर भागे।
किसी ने आदर्श को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भागकर कैंपस से बाहर पहुंचा गया। इसके बाद उसने खुद को भी आग लगाकर खत्म करने की कोशिश की। इस घटना के बाद पूरे परिसर में सनसनी फैल गई है।
मीडिया खबरों के मुताबिक ब्वॉयफ्रेंड लड़की के प्यार में इस कदर दीवाना था कि वो कुछ भी करने को राजी था। दरअसल, आदर्श कॉलेज का पूर्व छात्र था, जबकि राधिका आखिरी सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। दोनों कुछ समय के लिए ही रिलेशनशिप में आए थे, लेकिन परिवार के दबाव के चलते पीड़िता ने उससे नाता तोड़ दिया।
इस बीच ब्वॉयफ्रेंड आदर्श लगातार राधिका का पीछा करने लगा और उसे पाने की हर कोशिश करने लगा। वारदात के दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ, आदर्श ने पहले पीड़िता को रोका, पर वो अपने कॉलेज में चली गई। बात यही खत्म नहीं हुई और वो उसकी क्लास में पहुंच गया।
यहां राधिका की दोस्तों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आदर्श अपने दिमाग में खूनी मंजर का प्लान बना चुका था। उसने राधिका को जलाने की कोशिश की, इसमें उसकी दोस्त भी घायल हो गई।घटना के तुरंत बाद दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों को ही गंभीर चोटें आiहैं। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।