मेष राशि-
आपका स्वभाव चंचल, आंखें लाल, घूमने फिरने के शौकीन और अल्प भोजन करने वाले हैं। आपको जलीय रोगों अथवा नदी समुद्र तालाब से भय रहता है। झूठ बोलने से दूर ही रहना चाहिए अन्यथा अपने ही बुने जाल में उलझ सकते हैं।
वृषभ राशि-
आपका आकर्षक व्यक्तित्व, क्षमाशील, कुशलवाणी त्यागी धैर्यवान और मित्रों से प्रेम रहने वाले हैं। सभी भोगों को भोगने वाले, स्त्री प्रेमी और घरेलू पशुओं के शौकीन होते हैं। इस राशि के लोग मेहनत करने वाले और कृषि कार्य में दक्ष होते हैं।
मिथुन राशि-
आपके काले नेत्र, ऊंची नाक, घुंघराले बाल और नाच-गान के शौकीन होते हैं। अपने आप में ही संतुष्ट रहते हैं घूमने फिरने के कम शौकीन होते हैं। तर्कशास्त्र में पारंगत, दूसरों के मन की बात को समझ लेना आपके लिए आसान रहता है।
कर्क राशि-
आप सामान्य कद-काठी के, धर्मात्मा, गुरुजनों के प्रिय, बुद्धिमान, घूमने फिरनेके शौकीन और जलके प्रेमी होते हैं धन-धान्य से परिपूर्ण सुखद जीवन भौतिक यापन करते हैं किन्तु प्रेम संबंधी मामलों अस्थिरता एवं दांपत्य जीवनमें कमी रह जाती है।