- आज 15 अगस्त है। इसके साथ आज एकादशी तिथि भी है। अगर नक्षत्र की बात करें तो शनिवार 15 अगस्त को आर्द्रा नक्षत्र है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन मान आपके लिए बढ़िया है। आज दिल में एक नया जोश रहेगा। देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जो उत्साह है वह आपके अंदर भी नजर आएगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा लेकिन आप इस सब से दूर खुद को एक नई दुनिया में पायेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आजकल बढ़िया रहेगा घर में रौनक आएगी। कई लोग आपके घर आ सकते हैं। मिलने जुलने वालों की भीड़ होने से पूरा घर खुशी से भरा रहेगा। उत्साह रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को छुट्टी समझकर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत में सुधार होगा। मन से खुशी दिखाई देगी। शादीशुदा जीवन में प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको प्रेम देगा। काम के सिलसिले में स्थिति मजबूत रहेगी। मोटे तौर पर आज का दिन बढ़िया है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चे बढ़ जाएंगे जो आपके लिए चिंता का विषय होंगे। मन में किसी बात की विशेष खुशी भी होगी। जीवन साथी से संबंध बढ़िया होंगे जिससे गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप अपने परिवार के साथ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।