विस्तार
Vastu Shanti Muhurat in December 2022: हर कोई चाहता है कि वो एक सुखी और संपन्न जीवन व्यतीत करे। इसके लिए लोग मेहनत भी करते हैं। हालांकि कभी-कभी कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर, मकान या दुकान में यदि वास्तु दोष हो तो परिवार की तरक्की रुक जाती है। ऐसे में घर या दुकान का वास्तु दोष दूर करने के लिए लोग उपाय या वास्तु पूजा भी कराते हैं। यदि आप को लगता है कि आपके घर, दुकान या मकान में कोई वास्तु दोष है तो एक बार वास्तु पूजा जरूर कराएं। पंचांग के अनुसार दिसंबर माह में वास्तु दोष निवारण पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। आइए जानते हैं वास्तु पूजन के लिए इस माह के शुभ मुहूर्त के बारे में...
Chanakya Niti: व्यक्ति की ये खूबियां बनाती हैं उसे एक सज्जन पुरुष, हर कोई करता है सम्मान