रिश्ते में मजबूती बहुत जरूरी होती है। पार्टनर के साथ एक बेहतरीन जिंदगी जीने के लिए एक-दूसरे पर विश्वास होना बहुत जरूरी है। लेकिन रूस के रहने वाले एक पार्टनर ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखने वाले सभी लोग दंग रह गए। दरअसल, ये शख्स अपने पार्टनर के साथ स्टंट के माध्यम से विश्वास परीक्षण (Trust Test) करते रहता है। हाल ही में ये शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत पर बांधकर पूरे शहर में घुमाया।
आपको बता दें कि रूस के रहने वाले सर्गेई कोसेन्को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा कारनामा किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर सड़क पर निकल पड़े। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड को गिरने से बचने के लिए कार की छत पर रस्सी और टेप से भी बांध दिए थे। इसके साथ ही सर्गेई अपने एक हाथ को हथकड़ी की मदद से गर्लफ्रेंड के एक हाथ में बांध दिए थे। सर्गेई खुद कार चला रहे थे।