दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां घर की बहू-बेटियों को ब्याह से अगले दिन ही ऐसे काम में झोंक दिया जाता है, जिसे जानकर आप स्तब्ध रह जाएंगे। मन ही मन आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या कोई अपने ही घर की बहू-बेटियों के साथ ऐसा करता है..? लेकिन यही इस स्टोरी की हकीकत है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां ये परम्पराओं के नाम पर होता है। ये कहीं ओर की बात नहीं बल्कि भारत की राजधानी दिल्ली का हाल है। जी हां दिल्ली के इस इलाके में घर की बहू बेटियों को ही जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया जाता है।
दिल्ली में ऐसा काम होता है, यकीन नहीं हो रहा ना... मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दिल्ली के नफजगढ़ स्थित प्रेमनगर बस्ती में एक ऐसा समुदाय है जो परंपरा के नाम पर अपने ही घर की बहुओं को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देता है। यह 'परना समुदाय' के नाम से जाना जाता है।
ये सिलसिला कई सालों से लगातार जारी है और आज भी जारी है। ताज्जुब इस बात पर होता है कि यहां 12 से 15 साल की उम्र में ही लड़कियों की शादी करा दी जाती है। उसके बाद इन लड़कियों को घर का काम संभालने के साथ ही गैर मर्दो के साथ भी सम्बन्ध बनाने पड़ते हैं।
यह लड़कियां रात में घर का सारा काम निपटा कर जिस्मफरोशी के लिए निकल जाती है। जहां यह दूसरे मर्दों को संतुष्ट कर वापस अपने घर लौट आती है। इतना ही नहीं, अगर कोई लड़की इसे करने से मना कर देती है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है।